राजस्थान के मुख्यमंत्री Shri Bhajanlal Sharma जी के जन्मदिवस और उनके सफल 2 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष में Metro MAS Heart Care & Multispeciality Hospital, Jaipur में आयोजित भव्य स्वास्थ्य समारोह में मुख्य अतिथि माननीय Shri Jhabor Singh Kharra (Minister, Urban Development & Autonomous Governance Department) ने निःशुल्क OPD Consultation Camp एवं विशाल Blood Donation Camp का शुभारंभ किया, जिसे बड़ी संख्या में मरीजों और रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सराहा।
उन्होंने आमजन को मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और Metro Group द्वारा दी जा रही रियायती जांचों की विशेष सराहना की। साथ ही Metro Group के Chairman Dr. Purushottam Lal (Padma Bhushan, Padma Vibhushan एवं Dr. B. C. Roy National Award से भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित) को ऐसी जनकल्याणकारी चिकित्सा सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।
Virat Nagar MLA Shri Kuldeep Dhankhar जी ने नव निर्मित अत्याधुनिक ICU का लोकार्पण किया, जिसके माध्यम से गंभीर रोगियों के लिए और बेहतर Emergency एवं Critical Care Facilities उपलब्ध हो सकेंगी।
इस अवसर पर Metro Group के Vice President Shri Siddharth Jain एवं Unit Head Dr. Naresh Chand Sharma ने मुख्य अतिथि Shri Jhabor Singh Kharra (Minister, Urban Development & Self Governance Department), Shri Kuldeep Dhankhar जी सहित सभी गणमान्य अतिथियों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं एवं उपस्थित नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनके सहयोग को सराहा।
अंत में Metro Group के Chairman Dr. Purushottam Lal ने माननीय मुख्यमंत्री Shri Bhajanlal Sharma जी को जन्मदिवस एवं Rajasthan Government के सफलतापूर्वक 2 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

