Friday, July 17, 2026 |
Home Banking and Insuranceबड़ौदा बीएनपी पारिबा मल्टीकैप फंड ने हासिल की 2 बड़ी उपलब्धियां : फंड के 21 साल हुए पूरे, एयूएम 2500 करोड़ रुपये के पार

बड़ौदा बीएनपी पारिबा मल्टीकैप फंड ने हासिल की 2 बड़ी उपलब्धियां : फंड के 21 साल हुए पूरे, एयूएम 2500 करोड़ रुपये के पार

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
बड़ौदा बीएनपी पारिबा मल्टीकैप फंड ने अपने 21 साल पूरी होने की बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वहीं 21 साल होने पर बड़ौदा बीएनपी पारिबा मल्टीकैप फंड ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम – ्ररू) 2500 करोड़ रुपये के पार चला गया है। लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों को मिलाकर अपने संतुलित पोर्टफोलियो के लिए जानी जाने वाली इस स्कीम ने शॉर्ट टर्म और मिड टर्म (1 साल और 3 साल) के लिए अपने बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है।
अपने लॉन्च के बाद से, बड़ौदा बीएनपी पारिबा मल्टीकैप फंड मजबूत रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प रहा है। अगर किसी निवेशक ने योजना के लॉन्च के समय से सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के माध्यम से मंथली 10,000 रुपये का निवेश होगा, तो आज उसके निवेश की वैल्यू बढक़र 1.58 करोड़ रुपये से अधिक हो गई होगी। फंड का शार्प रेश्यो 1.11 इसकी मजबूत रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न देने की क्षमता को दिखाता है, जबकि इसका एक से कम बीटा संकेत करता है कि ये रिटर्न लिमिटेड निगेटिव जोखिम के साथ हासिल किए गए थे। योजना का प्रदर्शन म्यूचुअल फंड के ब्रांड वादे टुगेदर फॉर मोर का प्रमाण है। बड़ौदा बीएनपी पारिबा मल्टीकैप फंड की बात करें तो यह मल्टी-कैप इंडेक्स यूनिव का लाभ उठाता है, जो फंड मैनेजर्स को मीडिया, टेक्सटाइल और फॉरेस्ट मैटेरियल्स सहित कई सेक्टर में निवेश करने की सुविधा प्रदान करता है, जो अक्सर लार्ज-कैप इंडेक्स से अनुपस्थित होते हैं। यह व्यापक डाइवर्सिफिकेशन फंड को अनूठे ग्रोथ अवसरों का लाभ उठाने और अलग अलग इकोनॉमिक साइकिल में जोखिमों को कम करने में सक्षम बनाता है। यह स्कीम, जिसका लक्ष्य 40-60 शेयरों का एक डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाए रखना है, डाइवर्सिफिकेशन के साथ ग्रोथ चाहने वाले निवेशकों, पहली बार एक ही फंड के माध्यम से अलग अलग मार्केट कैप में निवेश की तलाश करने वाले निवेशकों और भारत की ग्रोथ स्टोरी में भाग लेने की इच्छा रखने वाले निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है। इस फंड का प्रबंधन श्री चावला द्वारा फ्लैगशिप प्रोडक्ट के नामित फंड मैनेजर के रूप में किया जाता है।



You may also like

Leave a Comment