बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली Bank of Indiaसांभरिया शाखा द्वारा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान एवं री-केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में धीरज भास्कर, उप सचिव, वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार, एम. अनिल, महाप्रबन्धक एवं संयोजक, एसएलबीसी राजस्थान, सी.पी. मंडावरिया, संयुक्त सचिव, आयोजना विभाग, राजस्थान सरकार, राजकुमार मीना, उप महाप्रबन्धक एसएलबीसी, आरबीआई से अक्षय गुंबर और मैडम चेतना गोयल, राजेश जैन अग्रणी जिला प्रबन्धक, Bank of India के न्यू दिल्ली कार्यालय से उप महाप्रबन्धक अजय , राज्य प्रमुख एवम उप महाप्रबन्धक राजेश कुमार सिंह, सहायक महाप्रबन्धक सुनील कुमार वर्मा एवम राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागो के अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिती रही।
इस अवसर पर, देवगांव पंचायत के आस-पास संचालित सभी बैंकों और सभी बैंकों के बीसी ने शिविर में सक्रिय रूप से भाग लिया और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और री-केवाईसी की सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान, बड़ी संख्या में जन सुरक्षा योजनाओ के आवेदन एकत्रित किए गए और ग्राहकों के री-केवाईसी किए गए। धीरज भास्कर जी ने अपने भाषण में जन सुरक्षा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला और वित्तीय सेवाओं के निरंतर सुचारू वितरण को सुनिश्चित करने के लिए समय पर री-केवाईसी की आवश्यकता पर जोर दिया एवं उन्होने व्यक्तिगत रूप से ग्रामीणों के साथ बातचीत की और उनकी शिकायतों का भी समाधान किया। सीपी मंडावरिया महोदय ने भी ग्रामीणो को संबोधित किया और उन्हें सरकारी योजनाओं और साइबर धोखाधड़ी से बचने के तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान की। एम. अनिल ने भी ग्राहकों को संबोधित किया और उन्हें संतृप्ति शिविरों और री-केवाईसी के महत्व के बारे में जानकारी दी।
बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम अजय ने देश भर में चल रहे संतृप्ति अभियान मे बैंक की भागीदारी के बारे में उपस्थित ग्राहकों को बताया। बैंक ऑफ इंडिया के राज्य प्रमुख एवं डीजीएम श्री राजेश कुमार सिंह ने संतृप्ति अभियान में बैंक की प्रगति के बारे मे संक्षिप्त जानकारी दी। शिविर में लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दावे की राशि का भी वितरण किया गया। अंत में Bank of India के सहायक महाप्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने शिविर में पधारे केंद्र एवं राज्य सरकार के गणमान्य अधिकारियों एवं शिविर का लाभ लेकर शिविर को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत देवगाँव के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विष्णु कुमार गोयल मुख्य प्रबन्धक बैंक ऑफ इंडिया ने किया।

