मुंबई | बिजनेस रेमेडीज | भारत का अंतर्राष्ट्रीय बैंक, Bank of Baroda, अपनी ‘bob Legend FCNR (B) Deposit Scheme’ के अंतर्गत NRI ग्राहकों को 6.25% प्रतिवर्ष तक की आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है।
नई ‘bob Legend FCNR (B) Deposit Scheme’ के अंतर्गत बैंक द्वारा अमेरिकी Dollar (USD) जमा पर अधिकतम 6.25% प्रतिवर्ष, ब्रिटिश Pound Sterling (GBP) एवं Australian Dollar (AUD) जमा पर 4.75% प्रतिवर्ष, Canadian Dollar (CAD) जमा पर 5.15% प्रतिवर्ष तथा Euro (EUR) जमा पर 3.75% प्रतिवर्ष तक की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।
Bank of Baroda अपने व्यापक अंतर्राष्ट्रीय Network के माध्यम से वैश्विक भारतीय समुदाय के लिए एक पसंदीदा Banking Partner बना हुआ है।
इसके अतिरिक्त, NRI ग्राहक FCNR (B) जमा पर सरल Overdraft अथवा Loan सुविधा का लाभ उठाकर धन-संपदा सृजन एवं Liquidity के दोहरे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा ग्राहकों को अधिक वित्तीय विकल्प प्रदान करती है तथा उन्हें अपने निवेश पर बेहतर प्रतिफल प्राप्त करने में सहायता करती है।

