Saturday, February 14, 2026 |
Home » Bank of Baroda ने की Car Loan की ब्याज दरों में कटौती, 30 BPS की कमी के बाद ब्याज दर 7.60% प्रति वर्ष हुई

Bank of Baroda ने की Car Loan की ब्याज दरों में कटौती, 30 BPS की कमी के बाद ब्याज दर 7.60% प्रति वर्ष हुई

by Business Remedies
0 comments
bank of baroda

Mumbai, 10 फरवरी 2026: भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, Bank of Baroda ने आज अपने Car Loan की ब्याज दरों में 30 Basis Points (BPS) की कटौती की घोषणा की, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बैंक की अनियत ब्याज दर अब 7.60% प्रति वर्ष* से शुरू होगी (जो पहले 7.90% प्रति वर्ष थी)। Bank of Baroda 8.50% प्रति वर्ष* से शुरू होने वाली आकर्षक नियत ब्याज दर पर Baroda Car Loan की पेशकश भी कर रहा है।

7.60% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली यह नई दर नई कार की खरीद पर उपलब्ध है और यह उधारकर्ता के Credit Profile से Linked है।

ब्याज दर में कटौती के साथ-साथ, Bank of Baroda व्यक्ति उधारकर्ताओं के लिए अनियत ब्याज दर पर Car Loan के लिए समय पूर्व चुकौती/ आंशिक पूर्व-चुकौती पर शून्य प्रभार की पेशकश भी कर रहा है। इसके अलावा, Baroda Car Loan (नियत एवं अनियत दोनों) पर ब्याज की गणना ‘दैनिक घटते शेष’ पद्धति के आधार पर की जाती है, जो इसे उधारकर्ताओं के लिए और भी किफायती बनाती है। 84 महीने तक की बढ़ी हुई चुकौती अवधि के साथ ग्राहक बेहतर एवं सुविधाजनक वित्तीय विकल्पों का लाभ उठा सकेंगें।

इस घोषणा के बारे में बात करते हुए, Bank of Baroda के कार्यपालक निदेशक, Sanjay V. Mudaliar ने कहा, “Car Loan की ब्याज दरों में कमी, Bank of Baroda को बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धी बैंकों में से एक बनाती है और यह उपभोक्ताओं को किफायती तथा सुलभ ऋण प्रदान करने की दिशा में हमारे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। बैंक देश भर के Car Buyers की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए Customer-Centric, Digital रूप से सक्षम Financing Solutions प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Bank of Baroda की Website, bob World App के माध्यम से Digital Lending Platform का उपयोग करते हुए या देश भर में स्थित Bank of Baroda की किसी भी Branch में जाकर आसानी से Baroda Car Loan प्राप्त किया जा सकता है।

Bank of Baroda Car Loan की मुख्य विशेषताएँ

  • अनियत ब्याज दर पर Car Loan, 7.60% प्रति वर्ष से शुरू
  • नियत ब्याज दर पर Car Loan, 8.50% प्रति वर्ष से शुरू
  • व्यक्ति ग्राहकों के लिए अनियत ब्याज दर पर ऋण के लिए कोई पूर्व चुकौती/ आंशिक पूर्व-चुकौती प्रभार नहीं
  • दैनिक घटते शेष पद्धति के आधार पर ब्याज की गणना
  • अधिकतम 84 माह तक की सरल चुकौती अवधि
  • Baroda Digital Car Loan—कुछ ही चरणों में त्वरित मंजूरी के साथ उपलब्ध


You may also like

Leave a Comment