बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई |देश के प्रमुख निजी बैंकों में शामिल एक्सिस बैंक ने अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप पर ‘आधार फेस ऑथेंटिकेशन’ के जरिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट करने की नई सुविधा शुरू की है। इस पहल के साथ, एक्सिस बैंक देश के बड़े बैंकों में पहला बन गया है जिसने UUIDAI की इस फेस ऑथेंटिकेशन सेवा को ग्राहकों के लिए पूरी तरह डिजिटल और खुद करने (DIY) वाली प्रक्रिया के रूप में पेश किया है। यह नई सुविधा ग्राहकों को कभी भी और कहीं से भी अपना मोबाइल नंबर डिजिटल तरीके से अपडेट करने की आजादी देती है। यह तीन आसान स्टेप्स वाली एक सुरक्षित प्रक्रिया है, जो ब्रांच जाने की जरूरत को कम करते हुए बैंकिंग को और भी सुविधाजनक और सुरक्षित बनाती है।
मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें ?
ग्राहक इस आसान तीन-स्टेप प्रक्रिया के जरिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते है :
1. स्टेप 1 : वह नया मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं।
2.स्टेप 2: आधार फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करें।
प्ले स्टोर से ‘Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करें। अगर यह पहले से इंस्टॉल है, तो कैमरा अपने आप खुल जाएगा।
फ्रंट कैमरा से अपनी एक लाइव फोटो कैप्चर करें।
3. स्टेप 3 : नए मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर पुष्टि करें।
आधार फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक ग्राहक की लाइव फोटो का मिलान आधार डेटाबेस में मौजूद फोटो से करती है, जिससे पहचान की पुष्टि सबसे सुरक्षित तरीके से होती है। सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए बैंक ने सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जोड़ी है—एक बार मोबाइल नंबर अपडेट होने और ग्राहक द्वारा एक्सिस मोबाइल ऐप ‘शश्चद्गठ्ठ’ पर फिर से रजिस्टर करने के बाद, पहले 24 घंटों के लिए मोबाइल बैंकिंग ट्रांजैक्शन लिमिट को ऑटोमैटिक रूप से ‘डिफ़ॉल्ट’ पर रीसेट कर दिया जाता है।
यह लॉन्च एक्सिस बैंक की ‘डिजिटल-फस्र्ट’ और भविष्य के लिए तैयार रणनीति में एक बड़ा कदम है। यह आधुनिक तकनीक के जरिए सुरक्षित, आसान और ग्राहक-केंद्रित ‘सेल्फ-सर्विस’ सुविधा देने की बैंक की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। एक्सिस बैंक के ग्रुप एग्जीक्यूटिव (डिजिटल बिजनेस, ट्रांसफॉर्मेशन और स्ट्रैटेजिक प्रोग्राम्स), समीर शेट्टी ने कहा कि एक्सिस बैंक में हमारी डिजिटल-फस्र्ट सोच का केंद्र ग्राहकों के लिए सुरक्षित, सहज और भरोसेमंद अनुभव तैयार करना है। मोबाइल नंबर अपडेट के लिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन की शुरुआत हमारी ‘सेफ बैंकिंग’ पहल के तहत एक बड़ी उपलब्धि है। यह ग्राहकों की पहचान को और मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें ब्रांच के अलावा एक सुविधाजनक डिजिटल विकल्प भी देती है।




