Wednesday, July 15, 2026 |
Home Banking and InsuranceAxis Bank के New Economy Group ने Start -up के लिए Corporate Credit Card Suite Launched किया

Axis Bank के New Economy Group ने Start -up के लिए Corporate Credit Card Suite Launched किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली Axis Bank ने आज अपने न्यू इकोनॉमी ग्रुप (एनईजी) के तहत स्टार्ट-अप के लिए अपने कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड सूट को लॉन्च करने की घोषणा की। उद्यमियों के लिए तैयार किए गए ये कार्ड यात्रा और कार्यालय संबंधी कार्यों पर किए गए खर्च और विक्रेता भुगतान को सुव्यवस्थित करने में मदद करते हैं, जिससे स्टार्ट-अप को अनेक विकल्पों के साथ अपने व्यवसाय को आसानी से आगे ब?ाने की स्वतंत्रता मिलती है। इस अभिनव पेशकश में संस्थापकों के लिए तैयार एक एक्जीक्यूटिव कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड और खर्च प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के लिए डिजाइन किया गया एक परचेज रिवार्ड क्रेडिट कार्ड शामिल है। इस लॉन्च के साथ, एक्सिस बैंक के न्यू इकोनॉमी ग्रुप (एनईजी) ने अनुकूलित वित्तीय समाधान, विशेषज्ञता और सहायता प्रदान करके स्टार्ट-अप को आगे बढ़ाने में मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

एक्जीक्यूटिव कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड संस्थापकों को व्यक्तिगत लाभ, बढ़ी हुई क्रेडिट सीमा और रिवार्ड प्रदान करता है, जैसे कि 4 निशुल्क गोल्ड़ राउंड, अंतरराष्ट्रीय लेनदेन पर 2 प्रतिशत कम विदेशी मुद्रा मार्कअप और विशेष बीमा लाभ। दूसरी ओर, परचेज रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड एक मजबूत रिवॉर्ड प्रोग्राम, फ्लेक्सिबल क्रेडिट लिमिट और जीरो जॉइनिंग और वार्षिक शुल्क के अलावा ऑटोमेटेड अकाउंटिंग, एक्सपेंस ट्रैकिंग और लोकप्रिय एसएएएस उत्पादों पर रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने की क्षमता प्रदान करता है। ये कार्ड ऑपरेशनल फेसिलिटी के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं, जो स्टार्ट-अप को टी एंड ई और खरीद कार्ड के बीच सीमा आवंटित करने की सुविधा देते हैं। वे स्टार्टअप को अधिक नियंत्रण प्रदान करेंगे, खर्च संबंधी जानकारी जुटाने की प्रक्रिया में सुधार करेंगे और बचत और विकास को बढ़ावा देंगे। लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, एक्सिस बैंक के न्यू इकोनॉमी गु्रप के प्रेसिडेंट और हैड, फाइनेंशियल स्पॉन्सर्स और मल्टीनेशनल्स कवरेज, संजीव भाटिया ने कहा कि न्यू इकोनॉमी ग्रुप भारत के संपन्न स्टार्ट-अप इकोसिस्टम का समर्थन करने की हमारी रणनीति का एक प्रमुख स्तंभ है। हम स्टार्ट-अप के सामने आने वाली चुनौतियों को समझते हैं और ऐसे इनोवेटिव सॉल्यूशंस प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। हमारे स्टार्ट-अप कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड सूट को लॉन्च करना दरअसल न्यू इकोनॉमी ग्रुप द्वारा नए युग के व्यवसायों को सही फाइनेंशियल टूल्स के साथ सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम है। स्टार्ट-अप कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड में अनेक विकल्प मिलते हैं और साथ ही यह सुविधा और मूल्य का एक आदर्श तालमेल भी प्रदान करता है।’’

Axis Bank के प्रेसिडेंट और हैड, होलसेल बैंकिंग प्रॉडक्ट्स, विवेक गुप्ता ने कहा, कि एक्सिस बैंक में, हम अपने मूल्यवान स्टार्ट-अप ग्राहकों की लेनदेन बैंकिंग आवश्यकताओं को सपोर्ट करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हमारे कमर्शियल कार्ड की पेशकश के माध्यम से, स्टार्ट-अप अब कार्यशील पूंजी, व्यापक व्यवसाय और यात्रा लाभों तक आसान पहुँच का आनंद ले सकते हैं। साथ ही वे इस प्रस्ताव द्वारा प्रदान की जाने वाली कुशल व्यय प्रबंधन क्षमताओं को देखते हुए व्यवसाय करने की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए उसमें सुधार कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, न्यू इकोनॉमी गु्र्रप ने मुंबई के टेक एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी की भी घोषणा की। टेक एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन एक गैर-लाभकारी, स्वतंत्र उद्योग संघ है, जिसका गठन भारत के कुछ सबसे सफल तकनीकी उद्यमियों द्वारा किया गया है। इस संगठन का मिशन मुंबई के तकनीकी ईको सिस्टम को आगे बढ़ाना है। यह सहयोग एक्सिस बैंक की वित्तीय विशेषज्ञता को टेक एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के उद्योग संबंधी विजन और संसाधनों के साथ जोडक़र स्टार्ट-अप के लिए सपोर्ट जुटाने के लिए डिजाइन किया गया है। सामूहिक रूप से, एक्सिस बैंक और टेक एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन का लक्ष्य एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम स्थापित करके मुंबई के स्टार्ट-अप ईको सिस्टम को आगे बढ़ाना है, जिससे स्टार्ट-अप को व्यावसायिक चुनौतियों से उबरने और अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने में मदद मिलती है।



You may also like

Leave a Comment