Friday, December 5, 2025 |
Home » AU Small Finance Bank ने ICAI के साथ की साझेदारी, Chartered Accountants के लिए विशेष Banking Program लॉन्च किया

AU Small Finance Bank ने ICAI के साथ की साझेदारी, Chartered Accountants के लिए विशेष Banking Program लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

नई Delhi, 02 दिसंबर 2025: AU Small Finance Bank ( AU SFB) भारत का सबसे बड़ा Small Finance Bank है और भारतीय Reserve Bank से Universal Bank में Transition के लिए एक दशक में ‘In-Principal’ मंजूरी पाने वाला पहला Bank है। अब एयू SFB ने ‘AU Chartered Accountants Program’ लॉन्च करने की घोषणा की है। भारत के Chartered Accountants (CA) के लिए यह Program Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। एयू SFB ने CA के लिए विशेष रूप से Customized Banking Products और समाधान तैयार किए हैं। यह मानते हुए कि CA समुदाय भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, एयू SFB उनके Professional और Personal सफर में उनके साथ खड़ा है और उन्हें बेहतर, अनुकूलित और विशिष्ट Banking सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

इस Program को एयू SFB के Founder, MD और CEO Sanjay Agrawal, ICAI द्वारा नई Delhi में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शुभारंभ किया गया। यह विशेष Current Account (AU Royale Business), Savings Account (AU Royale Savings) और AU CA Metal Credit Card को एक साथ लाता है, ताकि CA अपने Clients, Firm, Family और निजी वित्तीय ज़रूरतों को अधिक सुविधा, भरोसेमंद लाभ, Rewards और विशेष पहचान के साथ Manage कर सकें।

AU CA Metal Credit Card पर ICAI की वार्षिक सदस्यता Renewal शुल्क पर 25% की छूट, साथ ही Accounting और ERP/ERP Solutions पर विशेष Discount। Debit और Credit Card पर ‘CA India’ लोगो भी दिया गया है, जिससे CA अपने पेशेवर गौरव को प्रदर्शित कर सकें।

मुख्य विशेषताएँ:

AU Royale Business for Chartered Accountants

  • CA India लोगो के साथ Free Debit Card
  • Zero न्यूनतम Balance — बदलते Cash Flow के लिए लचीलापन
  • Lifetime Free AU CA Metal Credit Card (विशेष लाभ अलग से)
  • Personalized CA सदस्यता Account Number
  • Business और Family को एकीकृत Banking Group सुविधा
  • ERP कंपनियों के साथ विशेष Tie-up और Preferential Pricing
  • Business और Auto Loan पर विशेष ब्याज दरें
  • Loan, Remittance और विदेशी भुगतान पर Preferential शुल्क
  • FD के बदले Overdraft पर विशेष ब्याज दर

AU Royale Savings for Chartered Accountants

  • CA India लोगो के साथ Free Debit Card
  • कोई न्यूनतम Balance की बाध्यता नहीं
  • उच्च ब्याज दर, Monthly Interest भुगतान की सुविधा
  • Lifetime Free AU CA Metal Credit Card
  • Demat Account पर कोई Annual शुल्क नहीं, और Demat मुफ्त
  • Premium Lifestyle लाभ और अधिक Transaction Limits
  • Family के लिए बेहतर ब्याज दर और Preferential Lending Rates
  • Debit Card से Family के सदस्यों को Banking सुविधा देने का विकल्प
  • Dedicated Relationship Manager

AU CA Metal Credit Card

  • Lifetime Free Metal Credit Card
  • ICAI Membership Renewal पर 25% की बचत
  • Business और Lifestyle खर्चों पर 8 गुना तक Rewards
  • Zero EMI Processing शुल्क और कम Forex शुल्क
  • Free Domestic Airport Lounge Access

एयू Small Finance Bank के Founder, MD और CEO Sanjay Agrawal ने कहा, “मैं स्वयं एक Chartered Accountant हूं, इसलिए मैं हर CA की यात्रा से गहराई से जुड़ाव महसूस करता हूं — उनकी मेहनत, काम को लेकर व्यस्तता, त्याग और व्यापार-परिवार के वित्तीय स्तंभ बनने की जिम्मेदारी से। हम CA समुदाय के अटूट योगदान के लिए आभारी हैं और ICAI के सहयोग से हमने एक विशेष, अनुकूलित Banking समाधान तैयार किया है, जो भारत की वित्तीय व्यवस्था में उनकी अहम भूमिका को सम्मान देता है। ‘AU Chartered Accountants Program’ हमारे लिए CA समुदाय को दी गई एक सच्चा Tribute है, जो उन्हें विशिष्ट Banking अनुभव और Premium Lifestyle लाभ प्रदान करता है।”

इस विशेष Professional Banking Program के माध्यम से, एयू SFB उपभोक्ता-केंद्रित Innovation, मजबूत Banking ढांचे और CA समुदाय के साथ गहरे रिश्तों की प्रतिबद्धता को और सशक्त करता है — उन मूल्यों के अनुरूप जिनकी वजह से AU आज 30 वर्षों की सफलता की विरासत का प्रतीक बना हुआ है।



You may also like

Leave a Comment