Sunday, June 28, 2026 |
Home Breaking Newsइलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण उद्योग पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर निर्यात होने वाली वस्तुओं में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग बनी तीसरी सबसे बड़ी कटेगरी: अश्विनी वैष्णव

इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण उद्योग पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर निर्यात होने वाली वस्तुओं में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग बनी तीसरी सबसे बड़ी कटेगरी: अश्विनी वैष्णव

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | बीआर न्यूज नेटवर्क केंद्रीय Electronics और Information Technology मंत्री Ashwini Vaishnaw ने कहा कि Electronics Manufacturing (विनिर्माण) अब भारत से निर्यात होने वाली वस्तुओं की श्रेणी (Category) में तीसरे सबसे बड़े स्थान पर पहुंच गया है। केंद्रीय मंत्री ने Electronics Manufacturing को देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख स्तंभ बनाने के लिए Narendra Modi की दूरदर्शी सोच की सराहना की।

उच्च तकनीक वाली विनिर्माण इकाई का उद्घाटन

भारत का Electronics Manufacturing उद्योग अब 13 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका है। शुरुआत में इस क्षेत्र का लक्ष्य Top 10 Export Categories में स्थान बनाना था, लेकिन इसके बाद यह लगातार 9वें, 7वें, 5वें, 4वें और अब तीसरे स्थान तक पहुंच गया है।

Ashwini Vaishnaw ने Maharashtra के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis के साथ Pune के Ranjangaon में Jabil की अत्याधुनिक और उच्च तकनीक वाली Manufacturing Unit का उद्घाटन किया।

AI Data Center दुनिया भर में विकास का बना बड़ा इंजन

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि AI वैश्विक विकास की एक बड़ी ताकत बन चुकी है और इसके लिए आवश्यक Infrastructure का देश के भीतर विकसित होना बेहद जरूरी है। Ashwini Vaishnaw ने कहा कि आज AI Data Center दुनिया भर में विकास का एक बड़ा इंजन बन चुके हैं। इसलिए प्रधानमंत्री की Make in India योजना के तहत यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि इन Data Centers को चलाने वाले प्रमुख Electronic Components का निर्माण भारत में ही हो।

नीतियों ने विश्वसनीय वैश्विक Manufacturing Partner बनाया

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक भारत से Electronics Manufacturing और Export की कल्पना भी मुश्किल मानी जाती थी, लेकिन Narendra Modi की स्पष्ट सोच और नीतियों ने भारत को एक विश्वसनीय वैश्विक Manufacturing Partner बना दिया है।

Jabil अपनी आधुनिक और अत्याधुनिक Unit के माध्यम से Pune में Data Centers के लिए जरूरी Electronic Equipment का निर्माण करेगी।

संयंत्र की उत्पादन क्षमता है बहुत अधिक

आधिकारिक बयान के अनुसार, इस संयंत्र की Production Capacity बहुत अधिक है और यह भारत की घरेलू तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ दुनिया के विभिन्न देशों को Export भी करेगा।

Electronic Components, तैयार Electronic Products और स्थानीय Supply Chain को जोड़ने वाला यह नया तंत्र देश को महत्वपूर्ण सामाजिक और आर्थिक लाभ पहुंचाने वाला है। यह Unit अत्याधुनिक Electronics Manufacturing Center है, जो आधुनिक तकनीकी Infrastructure के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है।

इस संयंत्र में AI Systems, AI आधारित Data Center Equipment, 5G Technology, उच्च स्तरीय Networking Equipment, औद्योगिक Energy System Electronics और Consumer Electronics जैसे जटिल उत्पादों का निर्माण किया जाएगा।

ग्यारह हजार लोगों को रोजगार के मिलेंगे अवसर

सरकार के सक्रिय सहयोग से यह परियोजना स्थानीय स्तर पर लगभग 11,000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी। इसके साथ ही यह गहन Localization Program को बढ़ावा देगी, जिसके तहत घरेलू Supply Chain और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को सीधे वैश्विक तकनीकी Ecosystem से जोड़ा जाएगा।



You may also like

Leave a Comment