– 825 से अधिक टच पॉइंट के साथ मजबूत एलसीवी वितरण नेटवर्क में इजाफा
– क्षेत्र की तेजी से बढ़ती आर्थिक वृद्धि और वाणिज्यिक वाहनों की बढ़ती मांग का लाभ उठाने का लक्ष्य
चुनार (मिर्जापुर), उत्तर प्रदेश, 03 अप्रैल, 2025: हिंदुजा समूह की प्रमुख भारतीय कंपनी और देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने आज चुनार (मिर्जापुर) में अपने हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए एक नई डीलरशिप का उद्घाटन किया। यह उत्तर प्रदेश राज्य में कंपनी की 22वीं एलसीवी डीलरशिप है। नए चैनल पार्टनर आरडीएस ऑटोसेल्स के पास 3एस (बिक्री, सेवा और स्पेयर) सुविधा है जो चुनार रोड, जमुई जमुहार जिला मिर्जापुर में महत्वपूर्ण लोकेशन पर स्थित है।
यह सुविधा उन्नत उपकरणों से सुसज्जित है, और इसमें बेहतर ग्राहक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा है। कंपनी वर्तमान में एलसीवी उत्पादों की एक श्रृंखला पेश करती है, जिसमें शामिल हैं – साथी, दोस्त, बड़ा दोस्त, पार्टनर और एमआईटीआर।
अशोक लेलैंड के एलसीवी बिजनेस हैड श्री विप्लव शाह ने कहा, “उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक प्रमुख बाज़ार है, और हम इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए उत्साहित हैं। चुनार (मिर्जापुर) में हमारी नई डीलरशिप राज्य में हमारी उपस्थिति को और मजबूत करेगी। हमारे ‘DOST’, ‘BADA DOST’ और नए ‘SAATHI’ रेंज की जबरदस्त सफलता हमारे वाहनों की मजबूती को दर्शाती है – जो कि बेहतरीन माइलेज, शानदार प्रदर्शन और उच्च पेलोड क्षमता के लिए जाने जाते हैं। हमें गर्व है कि हमारे 70% ग्राहक वारंटी अवधि समाप्त होने के बाद भी हमारी डीलरशिप कार्यशालाओं में लौटते हैं। यह नई डीलरशिप हमारे ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।”
अशोक लेलैंड के उत्पाद प्रतिस्पर्धी लागत पर सर्वश्रेष्ठ तकनीक प्रदान करके भारतीय एलसीवी ग्राहकों की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए लॉन्च किए गए हैं। आज, पूरे भारत में 5,50,000 (5.5 लाख) से अधिक एलसीवी संचालित हैं, जो इस सेगमेंट में हमारी मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है। अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए, हमने हाल ही में प्रीमियम एंट्री-लेवल SCV- अशोक लेलैंड SAATHI के लॉन्च के साथ सब-2-टन सेगमेंट में प्रवेश किया है। 110 एनएम का टॉर्क देने वाले अत्याधुनिक 45 एचपी इंजन द्वारा संचालित, SAATHI अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा लोडिंग क्षेत्र और 1,120 किलोग्राम की उद्योग-अग्रणी पेलोड क्षमता का दावा करता है। एंट्री-लेवल छोटे वाणिज्यिक वाहन बाजार में नए मानक स्थापित करने के लिए डिज़ाइन किया गया, SAATHI हमारे ग्राहकों के लिए दक्षता, प्रदर्शन और विश्वसनीयता की दृष्टि से एक गेम-चेंजर बनने के लिए तैयार है।
बड़ा दोस्त एक ऐसा पहला उत्पाद है जिसे बिल्कुल नए और मजबूत एलसीवी प्लैटफ़ॉर्म पर बनाया गया है और इसके कई वैरिएंट हैं – i2, i3+, i4 और i5, जो 80 hp BS6 इंजन से संचालित है जो अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पावर और माइलेज, अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पेलोड और अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ लोड बॉडी की लंबाई और स्थान प्रदान करता है जिससे ग्राहक को प्रति ट्रिप अधिक लाभ कमाने में मदद मिलती है। अपने कम टर्निंग रेडियस और अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ग्राउंड क्लीयरेंस के कारण, बड़ा दोस्त शहर के अंदर और बाहर इस्तेमाल के लिए आदर्श वाहन है और यह सभी तरह के इलाकों में आसानी से चल सकता है।
हमारी दोस्त रेंज निम्नलिखित वेरिएंट में उपलब्ध है –
दोस्त XL और दोस्त+ XL जो अलग-अलग सेगमेंट और एप्लीकेशन को पूरा करता है।
पार्टनर, एक आधुनिक और अत्यधिक ईंधन-कुशल लोड कैरियर है, जो 4 टन पेलोड सेगमेंट को पूरा करता है और 4 टायर और 6 टायर दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। यह 10 फीट, 11 फीट, 14 फीट और 17 फीट के लोड बॉडी विकल्पों के साथ आता है। पार्टनर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित वाहन प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें प्रसिद्ध ZD30 CRDI इंजन लगा है।
पार्टनर के समान प्लेटफॉर्म पर आधारित MiTR बस, मानक बस और स्कूल बस दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। यह स्टॉप और गो स्थितियों में भी बेहतरीन माइलेज प्रदान करती है। MiTR स्कूल बस सभी स्कूल बस सुरक्षा मानदंडों और अनुपालन कोडों का अनुपालन करती है और बेजोड़ सवारी आराम प्रदान करती है।
बड़ा दोस्त i5 वैरिएंट के लिए 10,86,000/- रुपये और i4 वैरिएंट के लिए 10,25,500/- रुपये की एक्स-शो रूम कीमत पर उपलब्ध है। जबकि दोस्त XL और दोस्त+ XL 8,35,000/- रुपये से शुरू होने वाली प्रतिस्पर्धी कीमत पर उपलब्ध हैं, वहीं न्यू साथी की कीमत 6,59,999/- रुपये से शुरू होती है। पार्टनर और MITR क्रमशः 17,80,000/- रुपये और 26,50,000/- रुपये से शुरू होने वाली कीमत पर उपलब्ध हैं।
अशोक लेलैंड के पास वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र में सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ता नेटवर्क है, जिसके 1700 से अधिक एक्सक्लूसिव आउटलेट हैं, जो प्रमुख राजमार्गों पर प्रत्येक 75 किमी पर सेवा कवरेज प्रदान करते हैं।

