Friday, July 3, 2026 |
Home Corporate Worldफूड कॉन्टैक्ट पेपर उत्पाद निर्माण एवं निर्यात करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Aradhya Disposal Industries Limited’

फूड कॉन्टैक्ट पेपर उत्पाद निर्माण एवं निर्यात करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Aradhya Disposal Industries Limited’

4 अगस्त को खुलकर 6 अगस्त 2025 को बंद होगा कंपनी का आईपीओ

by Business Remedies
0 comments
Aradhya Disposal Industries Limited

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। मध्य प्रदेश के देवास आधारित ‘आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ फूड कॉन्टैक्ट पेपर उत्पाद निर्माण एवं निर्यात करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं, विस्तार योजना के लिए धन उपलब्ध कराने अर्थात संयंत्र एवं मशीनरी की खरीद और सिविल कार्य हेतु पूंजीगत व्यय राशि जुटाने, बैंकों को सावधि ऋणों का पूर्व भुगतान करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: जनवरी 2014 में स्थापित ‘आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ पेपर उत्पादों के निर्माण और निर्यात में संलग्न है, जिसमें पेपर कप ब्लैंक, रिपल पेपर और कोटेड पेपर रोल शामिल हैं। यह देश की तेजी से बढ़ती हुई इको फ्रेंडली फूड कांटेक्ट पेपर उत्पाद निर्माता कंपनी है। कंपनी कागज़-आधारित समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है, जिन्हें प्रदर्शन और स्थायित्व के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
पेपर कप ब्लैंक, पीई कोटेड, पीएलए कोटेड, और बैरियर कोटेड।

फूड ग्रेड पेपर में शामिल हैं:
ग्रीसपू्रफ पेपर, ग्रीसपू्रफ 4के पेपर, ग्रीसप्रूफ स्लिप ईज़ी पेपर, वेट स्ट्रेंथ ग्रीसपू्रफ, ओजीआर (तेल और ग्रीस प्रतिरोधी) पेपर, वेजिटेबल पार्चमेंट पेपर और टीडीएल (टाइटेनियम डाइऑक्साइड) पोस्टर पेपर। कंपनी ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अनुकूलित समाधान प्रदान करती है। चाहे रिटेल पैकेजिंग हो, फूड सर्विस हो या कमर्शियल प्रिंटिंग, कंपनी क उत्पाद गुणवत्ता, प्रदर्शन और स्थायित्व के लिए विश्वसनीय हैं। कंपनी देवास, मध्य प्रदेश में दो विनिर्माण संयंत्र संचालित करती है, जिनकी संयुक्त स्थापित क्षमता 15,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है और जो कुल 55,151 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले हैं। कंपनी भारतीय और वैश्विक बाजारों में अपनी सेवाएँ प्रदान करती है और एशिया तथा मध्य पूर्व को निर्यात करती है। मध्य भारत में कंपनी की प्रभावी स्थिति कुशल लॉजिस्टिक और डिस्ट्रीब्यूशन सुनिश्चित करती है। 30 जून 2025 तक कंपनी में 33 लोगों की टीम कार्यरत थी। विशेषज्ञों का मानना है कि 2030 तक वैश्विक फूड कॉन्टैक्ट पेपर बाजार 100 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगा और भारत की भागीदारी इसमें करीब 20 फ़ीसदी होगी। इस आधार पर कह सकते हैं कि यह बाजार तेजी से ग्रोथ कर रहा है और इस स्थिति का फायदा कंपनी को मिलेगा। वर्तमान में कंपनी को तकरीबन 88 फ़ीसदी राजस्व घरेलू बाजारों से और 12 फ़ीसदी राजस्व निर्यात से हासिल हो रहा है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 84.14 करोड़ रुपए का राजस्व और 2.14 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 73.93 करोड़ रुपए का राजस्व और 3.98 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 113.69 करोड़ रुपए का राजस्व और 10.27 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 9.04 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वर्ष 2025 में तक कंपनी की असेट 83.08 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 29.47 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 19.22 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 39.75 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर 4 अगस्त को खुलकर 6 अगस्त 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 38,88,000 शेयर 110 रुपए से 116 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 45.10 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी खंबाटा सिक्योरिटीज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment