बिजनेस रेमेडीज/Jaipur। Bengaluru आधारित Apsis Aerocom Limited एयरोस्पेस सेक्टर में काम आने वाले प्रेसीजन कॉम्पोनेंट बनाने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा मशीनरी की खरीद के लिए वांछित पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु NSE Emerge प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 13 मार्च 2026 को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: 2022 में निगमित, Apsis Aerocom Limited प्रेसीजन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्यरत है और एयरोस्पेस उद्योगों के लिए कॉम्पोनेंट्स और संबंधित सेवाओं के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। इसके साथ ही डिफेंस व हेल्थकेयर सर्विस उद्योगों के लिए भी कंपोनेंट बनाती है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 10.41 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 1.03 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 16.88 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 2.55 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 20.57 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 6.64 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 13.70 करोड़ रुपए का राजस्व और 3.12 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 22.88 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: Apsis Aerocom Limited का आईपीओ NSE Emerge प्लेटफार्म पर आज खुलकर 13 मार्च 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 32,52,000 शेयर 104 से 110 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर कुल 36 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी Oneview Corporate Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

