Monday, September 28, 2026 |
Home Tech WorldApple का भारत में बिक्री के नए रिकॉर्ड का लक्ष्य

Apple का भारत में बिक्री के नए रिकॉर्ड का लक्ष्य

by Business Remedies
0 comments

iPhone 18 Pro की शुरुआती मांग पिछले मॉडल से बेहतर रही

Make in India से देश में electronics manufacturing को बढ़ावा

नई दिल्ली | बीआर न्यूज नेटवर्क

मेक इन इंडिया पहल के तहत देश में electronics manufacturing को बढ़ावा मिलने के बीच Apple ने इस वित्त वर्ष भारत में बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में भारत में 10 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की थी। नए iPhone 18 Series की भारत में शुरुआती मांग पिछले models की तुलना में मजबूत रहने से कंपनी को इस वित्त वर्ष भी बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है।

iPhone 18 Pro की मांग में बढ़ोतरी

बाजार analysts और retailers के अनुसार, नए launch हुए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती बिक्री में सालाना आधार पर 28 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Counterpoint Research के Research Director तरुण पाठक ने कहा कि अभी निश्चित बिक्री आंकड़े साझा करना जल्दबाजी होगी, लेकिन शुरुआती मांग से पता चलता है कि iPhone 18 Pro की मांग सालाना आधार पर iPhone 17 Pro से बेहतर रही है।

Pro models पर केंद्रित हुई ग्राहकों की मांग

Industry experts के अनुसार, इस साल Apple ने सामान्य iPhone 18 model launch नहीं किया है। ऐसे में ग्राहकों की मांग मुख्य रूप से iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर केंद्रित हो गई है। अलग-अलग शहरों और locations के ग्राहकों तक पहुंचने के साथ बिक्री बढ़ाने में resellers भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

आसान किस्तों से बढ़ रही Apple की बिक्री

CyberMedia Research के Industry Intelligence Group के प्रमुख प्रभु राम ने कहा कि आसान किस्तों पर खरीदारी की सुविधा Apple के products की मांग बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे भारत में Apple की कुल बिक्री का value बढ़ने के साथ average selling price में भी बढ़ोतरी हो रही है।

iPhone 18 Pro Max में बड़े technology बदलाव

iPhone 18 Pro Max में अब तक का सबसे advanced Pro camera system दिया गया है। इसमें 48-megapixel Fusion main camera के साथ variable aperture की सुविधा है। नए Pro Controls से users camera application में अपने experience को अपनी जरूरत के अनुसार बदल सकते हैं। फोन में छोटा Dynamic Island, A20 Pro chip और next-generation vapor chamber दिया गया है, जो लगातार बेहतर performance देने में मदद करता है।

Battery और AI सुविधाओं पर भी जोर

iPhone 18 Pro Max में किसी Pro model की अब तक की सबसे बेहतर battery life दी गई है। इसमें Apple silicon में किए गए सुधार और बड़ी battery का योगदान है। iOS 27, Apple Intelligence और Siri AI के साथ फोन में AI-based सुविधाएं दी गई हैं, जो personal context के साथ काम करती हैं। कंपनी के Global Marketing के Senior Vice President Greg Joswiak ने कहा कि iPhone 18 Pro में camera, performance, battery और intelligence जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बड़े सुधार किए गए हैं।



You may also like

Leave a Comment