Monday, July 13, 2026 |
Home Educationअपेक्स यूनिवर्सिटी में अपेक्स स्कूल ऑफ साइबर और फॉरेंसिक का उद्घाटन

अपेक्स यूनिवर्सिटी में अपेक्स स्कूल ऑफ साइबर और फॉरेंसिक का उद्घाटन

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
अपेक्स यूनिवर्सिटी की ओर से शनिवार को सीतापुरा स्थित अपेक्स कैम्पस में अपेक्स स्कूल ऑफ साइबर और फॉरेंसिक साइंस लैब का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया। इनके अलावा कार्यक्रम में झाबर सिंह खर्रा, मंत्री यूडीएच, राजस्थान सरकार, हेमंत प्रियदर्शी, डीजी, साइबर क्राइम, जयपुर, अमनदीप सिंह कपूर, डीआईजी, बीपीआर एंड डी, जयपुर ने बतौर स्पेशल गेस्ट शिरकत की।
इस अवसर पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि अपेक्स यूनिर्वसिटी का यह प्रयास साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, उन्होंने अगली पीढ़ी को साइबर खतरों से निपटने के लिए आवश्यक कौशल से लैस करने के महत्व को रेखांकित किया। अपेक्स यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ. रवि जूनीवाल व वाइस चांसलर ओ.पी. छँगानी ने समस्त गेस्ट्स का वेलकम किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किये। मशहूर यूट्यूबर व कंटेंट क्रिएटर अमित भड़ाना ने युवाओं के समझ परफॉर्मेंस देकर कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया। इन्होंने अपने प्रभावशाली कंटेंट से दर्शकों को रोमाचिंत किया व शाम को और ज्यादा खुशनुमा बनाया। कार्यक्रम का संचालन साहिबा दयाल ने किया। हेमंत प्रियदर्शी, डीजी, साइबर क्राइम, ने बताया कि अपेक्स स्कूल ऑफ साइबर और फॉरेंसिक का उद्देश्य साइबर सुरक्षा, डिजिटल फॉरेंसिक और संबंधित क्षेत्रों में व्यापक कार्यक्रमों की पेशकश करना है, जिसमें सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव के साथ मिश्रित किया गया है। संस्थान का पाठ्यक्रम तेजी से विकसित हो रहे साइबर खतरों और फॉरेंसिक तकनीकों के परिदृश्य के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
उद्घाटन समारोह में शिक्षा, प्रौद्योगिकी और कानून प्रवर्तन के प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया, जिन्होंने एक सुरक्षित और मजबूत डिजिटल वातावरण को बढ़ावा देने में ऐसी पहलों की आवश्यकता को रेखांकित किया। अपेक्स स्कूल ऑफ साइबर और फॉरेंसिक को स्थापित करना भविष्य के साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि वे हमारे डिजिटल विश्व की रक्षा के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं।
अपेक्स विश्वविद्यालय के डारेक्टर वेदांशु जूनीवाल ने बताया कि हाइली क्वालीफाइड एवं एक्सपीरियन्स फैकल्टीज के द्वारा किफायती फीस पर क्वालिटी शिक्षा प्रदान करना व अच्छी सुविधाएँ देना, अपेक्स विश्वविद्यालय का मुख्य लक्ष्य है। एग्रीकल्चर, जर्नलिज्म एण्ड मॉस कम्यूनिकेशन्स, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, लॉ, मेडिकल क्षेत्र में फिजियोथैरेपी, योगा, पैरामेडिकल जैसे जॉब ओरिएन्टेड कोर्सेज इसके अलावा ह्युमैनेटिज, कॉमर्स एण्ड मैनेजमेन्ट, साइंस अपेक्स यूनिवर्सिटी में संचालित हो रहे है। साथ ही अपेक्स ग्रुप गत 56 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है, जहाँ पढ़ाई के साथ-साथ उच्च स्तरीय खेलकूद, सांस्कृतिक, समूह परिचर्चा, शैक्षणिक भ्रमण एवं शोध कार्य पर बल दिया जाता है।

 

 



You may also like

Leave a Comment