Friday, January 23, 2026 |
Home » Amrutanjan Healthcare बना बिग बॉस कन्नड़ सीज़न 12 का आधिकारिक स्वास्थ्य एवं वेलनेस भागीदार

Amrutanjan Healthcare बना बिग बॉस कन्नड़ सीज़न 12 का आधिकारिक स्वास्थ्य एवं वेलनेस भागीदार

by Business Remedies
0 comments
amrutanjan

~132 साल से राहत पहुंचाने का सफर बिग बॉस के घर तक पहुंचा~

भारत, 3 दिसम्बर 2025: भारत के सबसे विश्वसनीय और लंबे समय से स्थापित वेलनेस ब्रांड में से एक, Amrutanjan Healthcare Limited ने घोषणा की है कि वह Big Boss Kannada Season 12 से आधिकारिक हेल्थ एवं वेलनेस भागीदार के तौर पर जुड़ रहा है।
Amrutanjan 130 से अधिक साल से भारतीय परिवारों का हिस्सा रहा है – इसके विशिष्ट राहत उत्पादों पर भरोसा करते हुए बड़ी हुई पीढ़ियों से लेकर आज की तेज़, व्यस्त जीवनशैली जीने वाली युवा पीढ़ी तक। इस गठजोड़ के ज़रिये ब्रांड परंपरा को आधुनिक जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए दक्षिण भारत के सबसे अधिक देखे जाने वाले मनोरंजन कार्यक्रमों में अपना “दैनिक जीवन में राहत और देख-भाल” का वादा लेकर आ रहा है।

Big Boss के घर के भीतर, जहां प्रतियोगी थकान भरे दिन, अनिश्चित चुनौतियों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं, वहां शांति और तरोताज़ा होने के क्षण बेहद आवश्यक हो जाते हैं। Amrutanjan Fast Relaxation Roll–On तनाव, नींद की कमी या तेज़ रोशनी से होने वाले सिर दर्द में फौरन राहत देता है, जबकि Amrutanjan Backpain Roll–On में मौजूद Capsaicin की गर्माहट लंबे समय तक खड़े रहने से होने वाली मांसपेशियों की जकड़न और पीठ दर्द को सहज रूप से कम करती है।
Amrutanjan रोज़मर्रा के इन देखभाल भरे पलों के जरिये दर्शकों को यह याद दिलाता है कि तेज़ रफ़्तार आधुनिक जीवन में भी उसके विश्वसनीय उपचार कितने स्थायी और महत्वपूर्ण बने हुए हैं।

Amrutanjan Healthcare Limited, मुख्य विपणन अधिकारी, श्री Mani Bhagavathiswaran ने इस गठजोड़ के बारे में कहा,
“Amrutanjan एक सदी से भी अधिक समय से हर दर्द, तनाव और थकान भरे दिन में करोड़ों लोगों का साथी रहा है। Big Boss Kannada के साथ साझेदारी हमें उसी देखभाल को एक ऐसे मंच तक ले जाने का अवसर प्रदान करती है जो आज के जीवन की गति, भावनाओं और अनपेक्षित मोड़ों को दर्शाता है। चाहे आप युवा दर्शक हों जो पहली बार ब्रांड से जुड़ रहे हों, या फिर ऐसे दर्शक जो इसके साथ बड़े हुए हैं – यह साझेदारी याद दिलाती है कि Amrutanjan हर पीढ़ी की देखभाल करता, उसे राहत प्रदान करता है और उनका भरोसा बनाए रखता है।”

Big Boss Kannada के आगे बढ़ने के बीच दर्शक, प्रतियोगियों को Amrutanjan के विश्वसनीय उत्पादों पर निर्भर होते देखेंगे, ठीक वैसे ही जैसे यह ब्रांड रोज़मर्रा के जीवन में लोगों की मदद करता है। यह साझेदारी Amrutanjan के उस स्थायी वादे को दर्शाती है कि चाहे समय बदले या पीढ़ी, हर चुनौतीपूर्ण क्षण में राहत, आराम और सुकून पहुंचाना ही उसका उद्देश्य है।


About Amrutanjan Healthcare

Amrutanjan Healthcare Limited, a company with a rich legacy, is best known for its iconic 132-year-old brand, Amrutanjan Pain Balm. A purpose-driven and innovative company, Amrutanjan Healthcare offers a versatile product portfolio. Its flagship brand, Amrutanjan, is a pain management expert that provides high-quality solutions by combining science and naturalness.

The Economic Times felicitated Amrutanjan Healthcare as one of the Best Healthcare Brands at the 7th edition of ET Now Best Healthcare Brands, for the second consecutive year. Apart from pain management products, Amrutanjan Healthcare offers products in other categories including women’s hygiene brand Comfy Snug Fit, beverage brands Amrutanjan Electro+ and Fruitnik, derma care personal hygiene with Stop Itch Anti-Fungal powder spray and in cold and congestion category through the Amrutanjan Relief range.

As a company that is employee-centric, it endeavours to provide a culture that accepts new ideas, embraces change, and encourages innovation. The company’s commitment to supporting inclusive growth is uncompromising, which is proven through the social services it has undertaken for generations. The company is actively engaged in the fields of education for the underprivileged sector, preventive health, environment protection, animal welfare, and women empowerment.



You may also like

Leave a Comment