Wednesday, July 1, 2026 |
Home EducationAmity Law के छात्रों ने राजस्थान सूचना आयोग का दौरा किया

Amity Law के छात्रों ने राजस्थान सूचना आयोग का दौरा किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
Amity Law School of jaipur ने राजस्थान सूचना आयोग का दौरा किया। सूचना आयोग एक वैधानिक निकाय है जो सरकार में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है। छात्रों को मुख्य सूचना आयुक्त और पूर्व डीजीपी एमएल लाठर ने संबोधित किया। दौरे के दौरान आयोग के कार्यों, शक्तियों के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी गई। श्री लाठर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत करें क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है।
शैक्षिक दौरे का प्राथमिक उद्देश्य छात्रों को सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम को लागू करने में सूचना आयोग की भूमिका के बारे में जागरूक करना था और आयोग की संरचना, कार्यों, आरटीआई आवेदनों और अपीलों को संभालने की प्रक्रियाओं के बारे में जानना था। छात्रों ने RTI आवेदन दाखिल करने की प्रक्रिया सीखी, साथ ही उन्होंने यह भी समझा कि आयोग अपील और शिकायतों को कैसे संभालता है और यह भी जाना कि नागरिकों के बीच आरटीआई के बारे में जागरूकता की कमी जैसी चुनौतियों का सामना कैसे करते हैं। अन्य अधिकारियों के साथ संवाद सत्र के दौरान, उन्होंने RTI अधिनियम को लागू करने में अपने अनुभव, चुनौतियों और सफलताओं को साझा किया। छात्रों ने आयोग के काम के विभिन्न पहलुओं पर सवाल पूछे।
इसके अलावा, उन्होंने आरटीआई अधिनियम को लागू करने में आयोग के सामने आने वाली चुनौतियों और बाधाओं को समझा। इस दौरे का समन्वय एमिटी लॉ स्कूल के प्रोफेसर (डॉ.) पुनीत बाफना ने किया। Amity University राजस्थान के वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) अमित जैन ने कहा कि इस तरह की विजिट से विद्यार्थी शासन के बारे में अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित होते हैं जो पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्व को मजबूत करता है।



You may also like

Leave a Comment