Sunday, August 23, 2026 |
Home Banking and InsuranceICICI Bank ने भीलवाड़ा में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया

ICICI Bank ने भीलवाड़ा में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/भीलवाड़ा    ICICI Bank ने राजस्थान के भीलवाड़ा में स्थित रिको (आरआईआईसीओ) औद्योगिक क्षेत्र में एक नई शाखा स्थापित की है। यह शाखा, इस शहर में बैंक की छठी शाखा है, जिसमें एटीएम लगा हुआ है। भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद, दामोदर अग्रवाल ने शाखा का उद्घाटन किया।

यह शाखा बचत और चालू खाता, सावधि और आवर्ती जमा और व्यवसाय ऋण, गृह ऋण, व्यक्तिगत ऋण, ऑटो ऋण और शिक्षा ऋण जैसे ऋणों के साथ-साथ रेमिटांस और कार्ड सेवा सहित विभिन्न किस्म के खाते और जमा की सुविधा प्रदान करती है। यह अपने परिसर में लॉकर सुविधा भी प्रदान करती है। शाखा सोमवार से शुक्रवार और महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक परिचालित होती है।
शाखा टैब बैंकिंग सुविधा भी प्रदान करती है, जिसके तहत कर्मचारी द्वारा टैबलेट डिवाइस के जरिये ग्राहक के घर पर लगभग 100 सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इन सेवाओं में खाते खोलना और सावधि जमा (FD), चेक बुक अनुरोध, ई-स्टेटमेंट तैयार करना और पता बदलना आदि शामिल है। आईसीआईसीआई बैंक की राजस्थान में 570 से अधिक शाखाएं और 920 से अधिक एटीएम और कैश रिसाइकिलिंग मशीनें (सीआरएम) हैं। ICICI Bank शाखाओं, एटीएम, कॉल सेंटर, इंटरनेट बैंकिंग ) और मोबाइल बैंकिंग के मल्टी-चैनल डिलीवरी नेटवर्क के माध्यम से अपने बड़े ग्राहक आधार को सेवाएं प्रदान करता है।

 

 

 



You may also like

Leave a Comment