जयपुर। बिजनेस रेमेडीज
बैंगलुरू आधरित ‘अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड’ ऑटोमोबाइल सेल्स एंड सर्विस और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेल्स क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी द्वारा नए शोरूम स्थापित करने और मौजूदा शोरूमों के नवीनीकरण के लिए पूंजीगत व्यय हेतु वित्तपोषण करने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर २९ अप्रैल २०२६ को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां : 2005 में स्थापित, अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विस, बजाज ऑटो लिमिटेड और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के अधिकृत डीलर के रूप में क्रमश: अंबा बजाज और अंबा एलजी बेस्ट शॉप ब्रांड नामों के तहत काम करती है। ऑटोमोबाइल: कंपनी बजाज ऑटो की मोटरसाइकिल, स्कूटर (चेतक), स्पोर्ट्स बाइक (केटीएम) और थ्री-व्हीलर की बिक्री और सर्विस क्षेत्र में कार्यरत है।
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स: कंपनी एलजी के टीवी, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और छोटे घरेलू उपकरणों की बिक्री करती है।
कंपनी के ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में 29 शोरूम और सर्विस सेंटर हैं। कंपनी बेंगलुरु की स्थानीय सीमा के भीतर काम करती है, जहां कई शोरूम और सर्विस सेंटरों नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों को इसके उत्पादों और बिक्री के बाद की सेवाओं तक सुविधाजनक पहुंच प्रदान होती है।
वित्तीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 113.05 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 0.64 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 211.33 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 2.89 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 242.46 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 7.78 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 203.79 करोड़ रुपए का राजस्व और 12.11 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 10.97 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 29 अप्रैल 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 1० रुपए फेसवैल्यू के 48,24,000 इक्विटी शेयर 130 से 135 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 65 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लोट साइज 1000 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को 2 लोट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी कैपिटल स्क्वायर एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

