Saturday, September 19, 2026 |
Home Tech WorldAmazon इंडिया ने भारत में ऑल-न्यू Alexa+ लॉन्च किया

Amazon इंडिया ने भारत में ऑल-न्यू Alexa+ लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

Amazon इंडिया ने भारत में ऑल-न्यू Alexa+ का लॉन्च किया। Alexa+ Amazon की जनरेटिव, AI-पॉवर्ड पर्सनल असिस्टैंट है, जो बातचीत करता है, ज्यादा स्मार्ट और पर्सनालाईज्ड है, पूरी तरह से भारतीय है और उससे वास्तविक दुनिया में करवाया जा सकता है। भारत में Alexa+ अनेकों सेवाओं और डिवाईसेज के साथ काम कर सकता है, जिनका उपयोग ग्राहक अपने दैनिक जीवन में करते हैं। Alexa+ से स्मार्ट होम कंट्रोल, शॉपिंग, खाने की योजना बनाने, रेस्टोरैंट रिजर्वेशन और ट्रैवल प्लानिंग, म्यूजिक और एंटरटेनमेंट खोजने जैसे अनेकों व्यावहारिक काम इंग्लिश, हिंदी एवं हिंग्लिश में बात करके करवाए जा सकते हैं।

आज से भारतीय ग्राहक Alexa+ का उपयोग एलिजिबल Echo स्मार्ट स्पीकर और स्मार्ट डिस्प्ले, Fire TV स्ट्रीमिंग डिवाईसेज और Alexa मोबाईल ऐप पर अरली एक्सेस द्वारा निशुल्क कर सकते हैं।

टीना सिडाना, कंट्री मैनेजर, Alexa, Amazon इंडिया ने कहा, ‘‘भारतीय परिवारों में कई पीढ़ियाँ एक साथ रहती हैं। वो कई भाषाएं बोलते हैं और उनकी जटिलता उनकी खूबसूरती है। Alexa+ का डिजाईन इसी जटिलता के लिए किया गया है। यह आपकी इच्छा को समझता है। आपके परिवार की पसंद के अनुरूप ढल जाता है और परिवार के हर सदस्य के साथ उनके स्वाभाविक लहजे में बात करता है। भारतीय ग्राहक दुनिया में सबसे अधिक विविधतापूर्ण हैं। हमें उन्हें ज्यादा स्मार्ट, पर्सनालाईज्ड और ज्यादा इन्ट्यूटिव Alexa का अनुभव प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं। यह बिल्कुल उसी तरह बनाया गया है, जिस तरह वो परिवार रहते हैं। हम करोड़ों लोगों के दैनिक जीवन को आसान बनाना चाहते हैं, जिनका जिंदगी जीने, बात करने और शॉपिंग करने का तरीका एक दूसरे से अलग है। हमने उनके लिए दुनिया का सबसे अच्छा पर्सनल असिस्टैंट बनाया है।’’

बातचीत, जो स्वाभाविक महसूस होती है

Alexa+ ग्राहकों की बातचीत और उनके शब्दों के पीछे के इरादे को समझता है। वो एक बार ‘Alexa’ कह सकते हैं और हर बार वेक वर्ड कहे बिना उससे स्वाभाविक तरीके से बात कर सकते हैं। वो बातचीत के बीच में ही टॉपिक बदल सकते हैं और संदर्भ खोए बिना मिश्रित भाषा में बात कर सकते हैं। आप कहें, ‘‘Alexa व्हिच इज दैट आEchoनिक सॉन्ग, जहाँ हीरो सरसों के खेत में मंडोलिन बजाजा है?’’ और Alexa+ आपकी बात को समझकर वह गाना चला देगा।

भारत में Alexa+ का लॉन्च इंग्लिश, हिंदी और हिंग्लिश भाषा की सपोर्ट के साथ हुआ है। जल्द ही इसके साथ और अधिक भारतीय भाषाओं की सपोर्ट मिलने लगेगी।

वास्तविक दुनिया में अपने काम करवाएं

Alexa+ बॉक्स में उन सेवाओं और डिवाईसेज के साथ तैयार आता है, जिनका इस्तेमाल ग्राहक अपने दैनिक जीवन में करते हैं। इसकी मदद से ग्राहक Atomberg, Qubo, Dreame और Wipro जैसे ब्रांड्स की डिवाईस के साथ अपने स्मार्ट होम को कंट्रोल कर सकते हैं। वो संजीव कपूर की रेसिपी में से खाने के कस्टमाईज्ड आईडिया प्राप्त कर सकते हैं, जिसे वो स्टेप-बाय-स्टेप फौलो कर सकते हैं या अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। वो Amazon Music, Spotify, Apple Music, JioSaavn, Prime Video और Netflix (सब्सक्रिप्शन शुल्क लागू) पर मूड, एक्टिविटी, या विवरण के अनुसार म्यूजिक, पोडकास्ट और फिल्में बिल्कुल अलग तरह से प्ले कर सकते हैं और खोज सकते हैं। ये सभी अनुभव सुगमता से एक साथ आ गए हैं। उदाहरण के लिए, आप कहें, ‘‘Alexa कैन यू सेट द लिविंग रूम लाईट्स टू मैच दिस सॉन्ग?’’ और Alexa+ आपकी बात को समझकर ऐसा कर देगा।

जल्द ही भारत के ग्राहकों को Alexa+ के साथ और अधिक सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें रेस्टोरैंट रिजर्वेशन के लिए इजीडाईनर, फूड डिलीवरी और डाईनिंग के रिजर्वेशन के लिए स्विगी, ईवेंट और डाईनिंग रिजर्वेशन के लिए डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो, ट्रैवल बुकिंग के लिए मेकमाईट्रिप, होम सर्विसेज के लिए ट्रायएंगल और ट्रैवल प्लानिंग के लिए ट्रिपएडवाईजर शामिल हैं।

स्वाभाविक स्मार्ट होम कंट्रोल

Alexa+ के साथ ग्राहकों को अनेकों डिवाईस या विशेष कमांड के नाम याद रखने की जरूरत नहीं है। यह स्वाभाविक भाषा में उनकी जरूरतों को समझ लेता है। उदाहरण के लिए, आप कहिए, ‘‘Alexa, रूम में बहुत गर्मी है’’, तो वह स्मार्ट ए.सी को एडजस्ट कर देगा। आप कहेंगे कि ‘‘Alexa, क्लीन द फ्लोर’’, तो वह स्मार्ट रोबोवैक्यूम को एक्टिवेट कर देगा। ग्राहक एक रिक्वेस्ट देकर अनेकों डिवाईस कंट्रोल कर सकते हैं और स्मार्ट होम रूटीन को पूरी तरह से वॉईस से चला सकते हैं। उदाहरण के लिए, ‘‘Alexa, जब मैं बोलूं मूवी टाईम, तो लाईट को व्हाईट कर दो और ब्राईटनेस आधी कर दो, कर्टेन बंद कर दो, एंड गेट माई Fire TV स्टार्टेड।’’

परिवार के लिए पर्सनालाईज्ड

Alexa+ ग्राहकों की पसंद को समझ लेता है, परिवारों के रूटीन को पहचान लेता है और परिवार की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप ढल जाता है। वॉईस आईडी और विज्युअल आईडी की मदद से Alexa+ परिवार के सदस्यों को पहचानता है और अपने जवाब अनुकूलित कर लेता है। यह याद रखता है कि परिवार का सदस्य शाकाहारी है या खाने को लेकर उसकी क्या पाबंदी हैं। उसी के अनुरूप वह उन्हें रेसिपी के सुझाव देता है। Alexa+ समझ लेता है कि उन्हें क्या देखना और सुनना पसंद है और उसी के अनुरूप उन्हें सुझाव देता है। वह ग्राहक के दैनिक रूटीन को समझकर सूर्यास्त के वक्त लाईट ऑन कर देता है, उन्हें सोने से पहले गैस को चेक करने और दरवाजा बंद करने की याद दिलाता है या उनके शेड्यूल में गड़बड़ी नहीं होने देता।

इन्ट्यूटिव शॉपिंग का अनुभव

Alexa+ शॉपिंग के अनुभव को बेहतर बनाता है। वह परिवार की पसंद के अनुरूप शॉपिंग की लिस्ट तैयार करता है। विश लिस्ट आईटम्स के प्राईस ड्रॉप के बारे में बताता है। ग्राहकों की पसंद के अनुरूप प्रोडक्ट्स खोजता है और Amazon.इन की डिलीवरी को ट्रैक करता है। वह प्रोडक्ट के फीचर्स की तुलना करता है, सत्यापित रिव्यू का सारांश तैयार करता है और कॉम्प्लिमेंटरी आईटम्स का सुझाव देता है।

जल्द ही, Alexa+ पर Amazon नाउ उपलब्ध हो जाने के बाद ग्राहक केवल बात करके ग्रोसरी और दैनिक जरूरत के सामान का ऑर्डर दे सकेंगे। वो कोई आईटम सर्च कर सकेंगे, अपनी चॉईस बता सकेंगे, आईटम को कार्ट में डाल सकेंगे और ऑर्डर दे सकेंगे। ये सारे काम केवल बोलकर पूरे हो जाएंगे। ऑर्डर देने के बाद Amazon नाउ फुलफिलमेंट अनुभव की शुरुआत हो जाएगी और ग्राहकों को मिनटों में डिलीवरी मिल जाएगी।

पूरी तरह से भारतीय

भारत में Alexa+ को इस बात की गहरी समझ है कि भारतीय बात कैसे करते हैं। वह विशेष शब्दों, जैसे ‘ढाई बजे’, ‘एक पॉव’ और रिश्तों के नाम, जैसे भांजा, भतीजी, जेठानी और देवर का अर्थ समझता है। इसके लिए इंग्लिश में बोलने की जरूरत नहीं है। वह बातचीत के बीच में ‘‘ठीक है’’ या ‘‘अरे’’ कहने की कला भी जानता है। उसे बॉलिवुड और क्रिकेट के लिए भारत के प्यार के अनुरूप ट्यून किया गया है। वह भारतीय त्योहारों और सांस्कृतिक पसंदों को समझता है और भारतीय परिवारों द्वारा काम करने के तरीके के अनुरूप ढल जाता है।

Alexa+ की गहरी कल्चरल समझ का विकास करने की टेक्नोलॉजी भारत में भारतीय ग्राहकों के लिए बनाई गई है। बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे और चेन्नई में वैज्ञानिकों, लिंग्विस्ट्स और इंजीनियर्स की टीमों ने Alexa+ की मुख्य टेक्नोलॉजी का विकास किया, और भारतीय घरों में एकाउस्टिक्स के स्पीच रिकग्निशन से लेकर कोड-मिक्स्ड हिंग्लिश और सांस्कृतिक रूप से जटिल अनुरोधों को संभालने वाले लैंग्वेज मॉडलों के लिए ट्यून किया।

एडवांस्ड AI आर्किटेक्चर द्वारा संचालित

Alexa+ को Amazon Bedrock पर बनाया गया है। इसके लिए एक ऑल-न्यू आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है, जो Amazon-मेड मॉडल एवं एंथ्रोपिक के मॉडलों सहित 70 से अधिक लार्ज लैंग्वेज मॉडलों को सैकड़ों सेवाओं और डिवाईस से कनेक्ट करता है। यह मॉडल-एग्नोस्टिक आर्किटेक्चर हर ग्राहक की रिक्वेस्ट को हाथ का काम निपटाने के लिए सबसे अच्छे मॉडल की ओर भेज देता है क्योंकि स्मार्ट होम एक्शन के लिए छुट्टियों की प्लानिंग की बजाय बुनियादी रूप से अलग क्षमताओं की जरूरत होती है। इस प्रकार एक ऐसा असिस्टैंट तैयार होता है, जो इंटैलिजेंस के साथ टास्क करता है और ऐसा स्मार्ट अनुभव प्रदान करता है, जो ग्राहकों का ज्यादा काम निपटा सके।

प्राईवेसी और सिक्योरिटी के लिए निर्मित

Alexa+ को ग्राहकों की प्राईवेसी और सिक्योरिटी के लिए बनाया गया है। Alexa प्राईवेसी डैशबोर्ड की मदद से ग्राहक अपने इंटरैक्शंस को रिव्यू करके उन्हें मैनेज कर सकते हैं। वो सुन सकते हैं कि Alexa ने क्या सुना। साझा किए गए अटैचमेंट्स का रिव्यू कर सकते हैं और वॉईस रिकॉर्डिंग रिटेंशन की पसंद डाल सकते हैं। Alexa-इनेबल्ड डिवाईस में प्रोटेक्शन की अनेक लेयर हैं, जिनमें माईक्रोफोन और कैमरा कंट्रोल तथा एक विज्युअल इंडीकेटर शामिल है, जिसकी मदद से ग्राहक जान सकते हैं कि Alexa कब उनकी बात सुन रहा है।

उपलब्धता व पहुँच

Alexa+ एलिजिबल Echo स्मार्ट स्पीकर और स्मार्ट डिस्प्ले, Fire TV डिवाईस, और Alexa ऐप पर आज से उपलब्ध है। ब्राउजर की एक्सेस जल्द शुरू की जाएगी। विभिन्न डिवाईसेज के बीच सुगमता से बातचीत संभव होने से ग्राहक किचन में रखे Echo शो पर डिनर की रेसिपी तलाश सकते हैं और फिर इस रेसिपी को वो रास्ते में अपने काम निपटाते हुए Alexa ऐप पर जारी रख सकते हैं। Alexa+ संदर्भ खोए बिना ठीक वहीं से इसे फिर से शुरू कर देता है, जहाँ पर उन्होंने पिछली बार इसे छोड़ा था।

Alexa+ अरली एक्सेस के दौरान आज से सभी ग्राहकों को निशुल्क उपलब्ध है। ग्राहक Amazon.इन/Alexaplus पर जाकर एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं या नई एलिजिबल Echo या Fire TV डिवाईस खरीदकर तुरंत एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं।

अरली एक्सेस खत्म होने के बाद Alexa+ Prime Plan मेंबर्स के लिए निशुल्क रहेगा। Prime Lite, Prime Shopping Edition प्लान मेंबर्स और सभी Non-Prime ग्राहकों को Alexa+ की एक्सेस ऑटो रिन्यू नहीं होगी और यह या तो प्रतिमाह 2,000 रुपये के सदस्यता शुल्क के साथ या Prime Plan के साथ मिलेगी।

ऑल-न्यू Echo शो 8, Echo शो 11, Echo डॉट मैक्स और Echo स्टूडियो Alexa+ के लिए पर्पज-बिल्ट हैं और ये नैक्स्ट-जनरेशन सेंसर के साथ ज्यादा प्रोसेसिंग पॉवर, मैमोरी एवं एज-बेस्ड कंप्यूटिंग प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment