• लैपटॉप, स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, एसी, रेफ्रिजरेटर, टैबलेट, वियरेबल्स और अन्य कैटेगरी में चुने हुए प्रोडक्ट्स के साथ यह एआई स्टोर हर भारतीय ग्राहक को एक ही जगह पर स्मार्ट डिवाइसेज़ खोजने, तुलना करने और भरोसे के साथ खरीदने की सुविधा देता है
• अमेज़न डॉट इन पर एआई डिवाइसेज़ की लगभग दो-तिहाई सर्च टियर 2 और टियर 3 शहरों से आ रही है, जो स्मार्ट टेक्नोलॉजी की ओर ग्राहकों की बढ़ती रुचि को दर्शाती है
बेंगलुरु| अमेज़न डॉट इन ने एआई स्टोर लॉन्च किया है, जो ग्राहकों को एआई-पावर्ड कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स आसानी से खोजने और खरीदने के लिए एक समर्पित प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। यह एआई स्टोर कई प्रोडक्ट कैटेगरी को कवर करता है, जिनमें लैपटॉप, स्मार्टफोन, टेलीविजन, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, टैबलेट, स्मार्टवॉच और स्मार्ट ग्लासेस शामिल हैं। इसमें शीर्ष वैश्विक और भारतीय ब्रांड्स के कई विकल्प उपलब्ध हैं।
अमेज़न इंडिया की डायरेक्टर (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स) ज़ेबा खान ने कहा, “अमेज़न डॉट इन पर हमारी भूमिका सिर्फ सबसे बड़ा चयन देने तक सीमित नहीं है। हम ग्राहकों को तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी को समझने में स्पष्टता देना चाहते हैं, ताकि वे बिना जटिल तकनीकी जानकारी समझे आत्मविश्वास के साथ सही निर्णय ले सकें। एआई स्टोर इसी उद्देश्य को पूरा करता है, जहां एक ही जगह पर कई स्मार्ट डिवाइसेज़ उपलब्ध हैं और यह भी साफ तौर पर बताया गया है कि हर डिवाइस का एआई ग्राहकों के लिए क्या कर सकता है। चाहे डिब्रूगढ़ का कोई छात्र हो जो एक ऐसा लैपटॉप चाहता है जो पहले से सोच सके, या नागरकोइल का कोई प्रोफेशनल जो एक स्मार्टफोन अपग्रेड करना चाहता है, या मुंबई का कोई परिवार जो ऐसा टीवी ढूंढ रहा है जो उनकी देखने की आदतों के अनुसार खुद को ढाल सके—हम चाहते हैं कि हर ग्राहक ऐसा एआई-पावर्ड डिवाइस पाए जो उनकी जिंदगी को वास्तव में आसान बनाए। यह एआई स्टोर भारत के हर ग्राहक के लिए बनाया गया है।”
भारत में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने में एआई तेजी से एक महत्वपूर्ण कारक बनता जा रहा है। अमेज़न डॉट इन के सर्च ट्रेंड्स के अनुसार, एआई-पावर्ड डिवाइसेज़ से संबंधित खोजों में साल-दर-साल 60% की वृद्धि हुई है। एआई-पावर्ड लैपटॉप और टैबलेट में 80% से अधिक की सालाना वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि टेलीविजन में लगभग 40% की बढ़ोतरी देखी गई है। वियरेबल्स कैटेगरी में भी मजबूत डबल-डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई है। खास बात यह है कि अमेज़न डॉट इन पर होने वाली कुल एआई डिवाइस सर्च का लगभग दो-तिहाई हिस्सा टियर 2 और टियर 3 शहरों से आता है, जो देशभर में स्मार्ट टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रसार को दर्शाता है।
एआई स्टोर पर प्रमुख ब्रांड्स के टॉप डील्स इस प्रकार हैं:
- • स्मार्टफोन: सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा, वनप्लस नॉर्ड 6, आईक्यूओओ 15
- • लैपटॉप: एचपी ओम्नीबुक अल्ट्रा, आसुस विवोबुक 14, लेनोवो योगा स्लिम 7
- • टेलीविजन: सैमसंग क्यूएलईडी विज़न एआई 4के, एलजी एआई सीरीज़ 4के, टीसीएल क्यूडी-मिनी एलईडी गूगल टीवी
- • टैबलेट: एप्पल आईपैड 11 (ए16), लेनोवो योगा टैब प्लस, शाओमी पैड 8
- • स्मार्ट वियरेबल्स: रे-बैन मेटा एआई स्मार्ट ग्लासेस, सैमसंग गैलेक्सी वॉच 8 क्लासिक स्मार्टवॉच, एप्पल वॉच सीरीज़ 11
- • एयर कंडीशनर: एलजी एआई कन्वर्टिबल सीरीज़, कैरियर एस्टर एज सीरीज़, पैनासोनिक डस्ट बस्टर सीरीज़
- • वॉशिंग मशीन: सैमसंग एआई इको बबल सीरीज़, बॉश एआई एक्टिव वाटर प्लस सीरीज़, हायर पावर्ड बाय एआई डीबीटी
- • रेफ्रिजरेटर: सैमसंग बेस्पोक एआई सीरीज़, हायर स्मार्ट सेंस एआई सीरीज़, गोदरेज एआई पावर्ड सीरीज़
यह एआई स्टोर इस सिद्धांत पर तैयार किया गया है कि हर सूचीबद्ध प्रोडक्ट अपने एआई फीचर्स के माध्यम से वास्तविक और उपयोगी लाभ प्रदान करे। ग्राहक ऐसे डिवाइस खोज सकते हैं जहां एआई का असर साफ दिखता है और उपयोगी होता है। उदाहरण के तौर पर, लैपटॉप में मौजूद न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट बैटरी लाइफ बढ़ाने और क्रिएटिव वर्कफ्लो को तेज करने में मदद करती है। स्मार्टफोन में ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग पर्सनल डेटा को सुरक्षित और निजी बनाए रखती है। टेलीविजन रियल-टाइम में पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं। स्मार्टवॉच हेल्थ डेटा को समझकर उसे व्यक्तिगत सुझावों में बदलती हैं। इस स्टोर की एक और खासियत यह है कि इसमें हर एआई फीचर को आसान और बिना तकनीकी जटिल शब्दों के समझाया गया है, ताकि ग्राहक बिना किसी उलझन के सही उत्पाद का चुनाव कर सकें।
अमेज़न डॉट इन का यह कदम एआई को हर ग्राहक के लिए सुलभ और उपयोगी बनाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। अमेज़न पहले से ही अपने शॉपिंग अनुभव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रहा है। रुफस नाम का कन्वर्सेशनल शॉपिंग असिस्टेंट ग्राहकों को सही प्रोडक्ट ढूंढने में मदद करता है। लेंस एआई के जरिए ग्राहक तस्वीरों के माध्यम से प्रोडक्ट खोज सकते हैं। व्यू इन योर रूम फीचर ग्राहकों को खरीदने से पहले अपने घर में प्रोडक्ट की कल्पना करने की सुविधा देता है। एआई-जनरेटेड रिव्यू समरी ग्राहक फीडबैक को आसान रूप में प्रस्तुत करती है, जबकि प्राइस हिस्ट्री ट्रैकिंग ग्राहकों को बेहतर खरीद निर्णय लेने में मदद करती है। एआई स्टोर इन सभी प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए ग्राहकों को सीधे ऐसे प्रोडक्ट्स से जोड़ता है, जो इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं।

