Wednesday, July 15, 2026 |
Home Health and LifestyleAmazon India ने Tech Influencers Program लॉन्च किया, 1 लाख से ज़्यादा Creators हिस्सा बने

Amazon India ने Tech Influencers Program लॉन्च किया, 1 लाख से ज़्यादा Creators हिस्सा बने

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/बैंगलोर कंटेंट क्रिएटर्स को ऑनलाइन शॉपिंग में वृद्धि का फायदा उठाने में सक्षम बनाने के लिए Amazon India ने आज अपने Tech Influencers Program को लॉन्च करने की घोषणा की है। इस प्रोग्राम के ज़रिए, Amazon  सभी आकार के कंटेंट क्रिएटर्स को ऐसे टूल्स और संसाधन उपलब्ध करवाएगा, जिनसे वे ऐसा कंटेंट बना सकें जो ग्राहकों को स्मार्टफ़ोन, लैपटॉप, कैमरा आदि उत्पादों की खरीदारी में मदद करे। नई दिल्ली में आयोजित अमेजऩ बेस्ट इन टेक अवार्ड्स में इस प्रोग्राम की घोषणा हुई। यह प्रोग्राम क्रिएटर्स को अपने फॉलोअर्स के लिए खरीदारी को आसान बनाने के साथ-साथ अपने कंटेंट से कमाई करने में मदद करेगा। अमेजऩ इंडिया में क्रिएटर्स प्रोग्राम की प्रमुख निधि ठक्कर ने कहा कि आज ग्राहक किस तरह उत्पादों की खोज, शोध और खरीदारी करते हैं, इसके केंद्र में क्रिएटर्स हैं। ‘Tech Influencers Program के साथ, हम क्रिएटर्स को कामयाब बनाने के अपने विजऩ पर दोगुना ज़ोर दे रहे हैं। इससे ग्राहकों को अधिक सोच-समझकर खरीदारी का निर्णय लेने में मदद मिलती है और सहज खरीदारी अनुभव सुनिश्चित होता है’।



You may also like

Leave a Comment