जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद आधारित मैगसन रिटेल एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने “नास्ता बाज़ार” ब्रांड नाम से 3 नए स्टोर खोलकर अपनी खुदरा उपस्थिति का विस्तार करने का एक रणनीतिक निर्णय लिया है। कंपनी राजकोट, गुजरात में 10 सितंबर, 2025 से जीएफ-5 हरिद्वार हैबिटेट शॉपिंग अंबिका टाउनशिप जीवराजपार्क, राजकोट, जीएफ-25 आसोपालव क्रॉसरोड, शास्त्री नगर के सामने, नाना मोवा रोड, राजकोट और GF-2 और 3 बालाजी एलिगेंस कृष्णा नगर मेन रोड आनंद बंगला चौक राजकोट में “नास्ता बाज़ार” ब्रांड नाम से 3 नए स्टोर खोलेगी। नए स्टोर को शामिल करते हुए, नाश्ता बाज़ार के स्टोरों की कुल संख्या अहमदाबाद में 4 और राजकोट, गुजरात में 4 स्टोर हो गई है।
कारोबारी गतिविधियां: कंपनी के स्टोर्स वर्ष 2009 से ही संचालित हैं और गुणवत्ता युक्त उत्पादों की आपूर्ति एवं अच्छी सर्विस के चलते कंपनी का ब्रांड ‘मैगसन’ गुजरात राज्य में अच्छी तरह से लोकप्रिय हो गया है। वर्तमान में कंपनी गॉरमेट फूड्स, फ्रोजन फूड्स और स्पेशलिटी फूड्स की रिटेल बिक्री एवं डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है।
मैगसन रिटेल एंड डिस्ट्रीब्यूशन की उत्पाद श्रेणी
शाकाहारी और मांसाहारी फ्रोजन फूड्स,प्रीमियम पनीर और डेयरी उत्पाद,विदेशी सब्जियां और फल,एंबियेंट उत्पाद,आयातित/लक्जरी चॉकलेट और आयातित पैक्ड उत्पाद में शामिल हैं। कंपनी के 29 से अधिक रिटेल स्टोर/आउटलेट हैं। कंपनी अपने सभी स्टोर पंजीकृत ब्रांड नाम “मैगसन” के तहत संचालित करती है। ये 29 स्टोर/आउटलेट पूरे पश्चिमी भारत के प्रमुख शहरों में स्थित हैं । कंपनी की स्टोर ठाणे, उदयपुर, गांधीनगर, आणंद, राजकोट, जामनगर और गांधीधाम,सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद में स्थित हैं। स्टोर में कुल स्टॉक (एसकेयू) की संख्या 3000 इकाइयों से अधिक है।

