Thursday, August 13, 2026 |
Home Health and LifestyleAmazon. In ने जयपुर में त्योहारी खरीदारी के बताए रुझान

Amazon. In ने जयपुर में त्योहारी खरीदारी के बताए रुझान

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेेमेडीज/जयपुर Amazon Great Indian festival से पहले कंपनी ने आज जयपुर में खरीदारी के रुझान बताए. शहर के ग्राहकों के बीच लोकप्रिय उत्पाद श्रेणियों में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन व ब्यूटी, होम व किचन, किराना और रोजमर्रा की ज़रूरी चीज़ें शामिल है। इस त्योहारी सीजन में जयपुर के ग्राहक सभी श्रेणियों में प्रीमियम उत्पादों को लेकर खास रूचि दिखा रहे हैं. खासतौर पर अमेजन फ्रेश के लिए खरीदारी के रुझान बताते हैं कि स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ रही है, जिसमें न्यूट्रिशन व फूड कैटेगरी पिछले साल की तुलना में 1.6 गुना बढ़ी है. लोकप्रिय उत्पादों में सलाद (2.6 गुना वर्ष-दर-वर्ष), दही (1.6 गुना वर्ष-दर-वर्ष) और पोरिज (1.7 गुना वर्ष-दर-वर्ष) शामिल हैं। प्रीमियम गिफ्टिंग श्रेणियों जैसे चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स में भी जयपुर में क्रमश: 1.6 गुना और 1.4 गुना की सालाना वृद्धि देखी जा रही है। एवरीडे एसेंशियल्स में ग्राहक स्वस्थ नाश्ते के विकल्प चुन रहे हैं जैसे म्यूसली (3.4 गुना वर्ष-दर-वर्ष), शुगर सब्स्टीट्यूट्स (1.4 गुना वर्ष-दर-वर्ष) और व्हे प्रोटीन (1.5 गुना वर्ष-दर-वर्ष). पर्सनल और होम केयर के साथ-साथ प्रीमियम गॉरमेट टी जैसे कैमोमाइल, ब्लू पी टी, स्पीयरमिंट और माचा का भी जयपुर के ग्राहक आनंद ले रहे हैं, वहीं कोल्ड बू्र और आइस कॉफी मिक्स की मांग 2 गुना वर्ष-दर-वर्ष बढ़ी है।

Amazon India  के अमेजन फ्रेश के डायरेक्टर श्रीकांत श्रीराम ने कहा कि हमें खुशी है कि जयपुर के ग्राहक अपनी त्योहारी खरीदारी के लिए अमेजन फ्रेश को अपना रहे हैं। रेडी-टू-ईट मील्स और म्यूसली से लेकर प्रीमियम फलों और चाय तक, स्वास्थ्यवर्धक और सुविधाजनक खाद्य विकल्पों की मजबूत मांग यह दर्शाती है कि ग्राहक अमेजऩ फ्रेश पर अपनी रोजमर्रा की ज़रूरतों और त्योहारी पलों के लिए बढ़ता भरोसा जता रहे हैं. वास्तव में, राजस्थान के किसान भी हमारे पावटा स्थित डेडिकेटेड फ्रेश कलेक्शन सेंटर का उपयोग करते हैं, जहाँ से वे रोज़ाना लगभग 5 टन उपज -प्याज से लेकर किन्नू संतरे, खरबूजे और अन्य उत्पाद, बेचते हैं, जिनका आनंद ग्राहक उठाते है। Amazon India के डायरेक्टर – एवरीडे एसेंशियल्स निशांत रमन ने कहा, कि जयपुर एवरीडे एसेंशियल्स के लिए हमारे सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक बना हुआ है, जहाँ आधुनिक परिवार गुणवत्ता से समझौता किए बिना सुविधा अपना रहे हैं, जिसका प्रमाण रेडी-टू-ईट कैटेगरी में उल्लेखनीय 4 गुना वृद्धि है। हेल्थ एंड न्यूट्रिशन कैटेगरी ने प्रभावशाली 1.8 गुना वृद्धि दर्ज की है, वहीं परंपरागत वेलनेस उत्पादों जैसे गोंद कतीरा में 3 गुना उछाल देखा जा रहा है। प्रीमियम चॉकलेट गिफ्ट पैक की खरीद में 1.5 गुना बढ़ोतरी हुई है, जबकि इस त्योहारी सीजन में चॉकलेट्स और गिफ्ट पैक पर कुल खर्च दोगुना हो गया है. ग्राहक तेजी से सेम-डे और नेक्स्ट-डे डिलीवरी की सुविधा चुन रहे हैं, वहीं बड़े बास्केट साइज इस ओर संकेत करते हैं कि खरीदारी योजनाबद्ध और वैल्यू-ड्रिवन होती जा रही है। हम भरोसेमंद चयन, बेहतरीन वैल्यू और तेज़ डिलीवरी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।अमेजन फ्रेश जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जयपुर के ग्राहकों को फार्म-फ्रेश फल और सब्जियां 4-स्टेप क्वालिटी चेक के साथ सिर्फ दो घंटे में डिलीवर की जाती हैं, साथ ही रोजमर्रा की ज़रूरतों जैसे बेबी, पेट, हेल्थ और पर्सनल केयर तथा गॉरमेट ग्रॉसरीज़ की विस्तृत रेंज भी उपलब्ध होती है. वे प्राइम और अमेजन पे के अतिरिक्त फायदे भी उठा सकते हैं, जहाँ प्राइम मेंबर्स को फ्री और फास्ट डिलीवरी, एक्सक्लूसिव सेविंग्स, एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स और भी बहुत कुछ मिलता है. अमेजऩ पे सुरक्षित, आसान और फायदेमंद लेन-देन की सुविधा देता है, जिसमें प्राइम मेंबर्स को अतिरिक्त कैशबैक भी मिलता है. ग्राहक विभिन्न प्राइम प्लान्स में से चुन सकते हैं: एनुअल प्राइम 1499 रुपये (पूरे लाभों के साथ), प्राइम लाइट 799 रुपये (पूरी शॉपिंग सुविधाएं, लिमिटेड वीडियो), या प्राइम शॉपिंग एडिशन 399 रुपये (केवल शॉपिंग लाभ)।
अमेजऩ ने राजस्थान भर में तेज, भरोसेमंद और सुविधाजनक डिलीवरी उपलब्ध कराने के लिए एक मजबूत ऑपरेशंस नेटवर्क बनाने में भी निवेश किया है, जिससे 1.3 लाख से अधिक सेलर्स और 35,000 से अधिक लोकल स्टोर्स देशभर के ग्राहकों तक पहुंच सकें. कंपनी के पास राज्य में दो फुलफिलमेंट सेंटर, एक सॉर्ट सेंटर, 600 से अधिक ‘आई हैव स्पेस’ स्टोर्स, 100 से अधिक डिलीवरी स्टेशन और एक डेडिकेटेड अमेजन फ्रेश कलेक्शन सेंटर हैै।
Amazon  का साल का सबसे बड़ा शॉपिंग इवेंट, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025, जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसमें प्राइम मेंबर्स को 24 घंटे का एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस मिलेगा. ग्राहक स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम एसेंशियल्स और अन्य श्रेणियों में शानदार डील्स का आनंद ले सकेंगे, जिसमें एप्पल और सैमसंग स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत तक की छूट, इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80 प्रतिशत तक की छूट, फैशन और ब्यूटी ब्रांड्स पर 50-80 प्रतिशत तक की छूट और बहुत कुछ शामिल है। पूरे इवेंट के दौरान ग्राहक नए प्रोडक्ट लॉन्च, एआई-ड्रिवन शॉपिंग एक्सपीरियंस और 10 लाख से अधिक सेलर्स की ओर से खास ऑफर की उम्मीद कर सकते हैं, जिसमें अमेजन लॉन्चपैड, लोकल शॉप्स, कारीगर व सहेली प्रोग्राम से जुड़े छोटे व्यवसाय भी शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment