Friday, July 3, 2026 |
Home Automobileभारत में लॉन्च हुई ऑल-न्यू मिनी कंट्रीमैन सी बीएमडब्ल्यू गु्रप प्लांट चेन्नई में होगा स्थानीय निर्माण

भारत में लॉन्च हुई ऑल-न्यू मिनी कंट्रीमैन सी बीएमडब्ल्यू गु्रप प्लांट चेन्नई में होगा स्थानीय निर्माण

47.50 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश की गई एसयूवी प्रीमियम फीचर्स, दमदार इंजन और 5-स्टार सुरक्षा से लैस

by Business Remedies
0 comments

चेन्नई | बीआर न्यूज नेटवर्क | प्रीमियम ऑटोमोबाइल ब्रांड MINI ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित All-New MINI Countryman C लॉन्च कर दी है। नई पीढ़ी की यह SUV अब ‘Made in India’ होगी और इसका निर्माण BMW Group Plant Chennai में स्थानीय स्तर पर किया जाएगा। केवल Petrol Variant में उपलब्ध इस मॉडल की Booking देशभर में MINI India की अधिकृत Dealerships पर शुरू हो चुकी है और इसकी Delivery भी तत्काल प्रभाव से आरंभ कर दी गई है।

भारत में निर्माण से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर Value Proposition

BMW Group India के अध्यक्ष एवं CEO Hardeep Singh Brar ने कहा कि All-New MINI Countryman C MINI की पहचान को एक नए और बड़े रूप में प्रस्तुत करती है। यह SUV दमदार Design, विशाल Cabin और पारिवारिक यात्राओं के लिए उपयुक्त व्यावहारिकता प्रदान करती है, जबकि MINI की प्रसिद्ध ‘Go-Kart Feeling’ को बरकरार रखती है।

उन्होंने कहा कि भारत में स्थानीय निर्माण से कंपनी का Portfolio मजबूत होगा और ग्राहकों को बेहतर Value मिलेगी। यह मॉडल Utility, Versatility और अलग पहचान चाहने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

दमदार Design और Premium Interior से सुसज्जित

Favoured Pack में उपलब्ध All-New MINI Countryman C की Ex-showroom कीमत 47.50 लाख रुपए रखी गई है। इसमें Octagonal Front Grille, Sharp LED Headlights, Taillights, चौड़े Wheel Arch और आकर्षक Bonnet Design दिया गया है। Flush Door Handles और मजबूत Shoulder Line इसकी आधुनिक पहचान को और निखारते हैं।

Interior में 240 Millimetre का High-Resolution Circular OLED Touchscreen Display, Electronic Adjustable JCW Sports Seats और Driver Seat के लिए Massage Function दिया गया है। पीछे की सीटों को झुकाया और आगे-पीछे किया जा सकता है। Boot Space 505 Litre है, जिसे बढ़ाकर 1450 Litre तक किया जा सकता है।

TwinPower Turbo Engine के साथ मिलेगा Sporty Driving Experience

All-New MINI Countryman C में Latest MINI TwinPower Turbo Petrol Engine दिया गया है, जो 115 Kilowatt (156 Horsepower) की अधिकतम शक्ति और 240 Newton-Metre का अधिकतम Torque उत्पन्न करता है।

इसके साथ 7-Speed Double Clutch Steptronic Sport Transmission दिया गया है, जो बेहतर ईंधन दक्षता, आरामदायक Driving और Sporty Performance सुनिश्चित करता है।

5-Star सुरक्षा रेटिंग और आकर्षक Finance सुविधा

सुरक्षा के मामले में इस SUV को Euro NCAP की 5-Star सुरक्षा रेटिंग प्राप्त है। इसमें Airbags, Brake Assist, Dynamic Stability Control, Crash Sensor, Anti-Lock Braking System, Cornering Brake Control, Rear View Camera, Tyre Pressure Indicator, Integrated Emergency Spare Wheel और 60 Litre क्षमता का Fuel Tank शामिल है।

BMW India Financial Services के माध्यम से ग्राहक बिना Down Payment के 56,990 रुपए प्रतिमाह की EMI पर इस SUV का स्वामित्व प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ तीन वर्ष बाद 66 प्रतिशत तक की Assured Buyback Value का लाभ भी मिलेगा।

साथ ही MINI Service Inclusive, MINISecure और Extended Warranty Package को भी Finance कराया जा सकता है।



You may also like

Leave a Comment