Saturday, July 25, 2026 |
Home TourismAir India or Air India Express ने Diwali और छठ पूजा के लिए पटना आने-जाने वाली 166 उड़ानें बढ़ाई

Air India or Air India Express ने Diwali और छठ पूजा के लिए पटना आने-जाने वाली 166 उड़ानें बढ़ाई

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेेमेडीज/गुरूग्राम Air India और Air India Express ने दीवाली एवं छठ पूजा त्योहारों के मद्देनजर बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पटना आने-जाने वाली 166 अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है। 15 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक Air India इन अतिरिक्त उड़ानों का संचालन करेगी:
दिल्ली और पटना के बीच 38 अतिरिक्त उड़ानें।
मुंबई और पटना के बीच 38 अतिरिक्त उड़ानें।
बैंगलुरू और पटना के बीच 38 अतिरिक्त उड़ानें।
22 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 के बीच एअर इंडिया एक्सपेस इन उड़ानों का संचालन करेगी:
दिल्ली और पटना के बीच 26 अतिरिक्त उड़ानें।
बैंगलुरू और पटना के बीच 26 अतिरिक्त उडानें।
दिल्ली एवं मुंबई को पटना से जोडऩे वाली एअर इंडिया की मौजूदा 42 साप्ताहिक उड़ानों तथा दिल्ली एवं बैंगलुरू को पटना से जोडऩे वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की 14 साप्ताहिक उड़ानों के अलावा ये अतिरिक्त उड़ाने शुरू की गई हैं। जिससे त्योहारों में मांग बढऩे के कारण यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।ये अतिरिक्त उड़ानें पटना के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाएंगी, जिससे त्योहारों के दौरान यात्रियों के लिए अपने घर जाना और अपने प्रियजनों से मिलना आसान हो जाएगा। दिल्ली, मुंबई एवं बैंगलुरू को पटना से जोडऩे वाली एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें यात्रियों को देश के अन्य हिस्सों और मध्यपूर्व एवं यूरोप के गंतव्यों के साथ भी कनेक्ट करती हैं। इन अतिरिक्त उड़ानों के लिए बुकिंग Air India और Air India Express की ऑफिशियल वेबसाईट एवं मोबाइल ऐप पर शुरू हो चुकी है।



You may also like

Leave a Comment