बिजऩेस रेमेडीज/गुरुग्राम
भारत की अग्रणी वैश्विक एयरलाइन एयर इंडिया 15 सितंबर 2024 से दिल्ली और मलेशिया के कुआलालंपुर के बीच नॉन-स्टॉप सेवाएं शुरू करेगी। अपने दो-श्रेणी वाले एयरबस A320 neo विमान का उपयोग करते हुए, एयर इंडिया नए मार्ग पर प्रतिदिन उड़ान भरेगी।
नया मार्ग दक्षिण पूर्व एशिया में एयर इंडिया के गंतव्यों के नेटवर्क को और मजबूत करेगा, साथ ही भारत और मलेशिया के बीच यात्रियों की बढ़ती संख्या के लिए एक नया उड़ान विकल्प प्रदान करेगा और मलेशियाई यात्रियों के लिए एयर इंडिया के ग्लोबल रूट नेटवर्क तक पहुँचने के लिए नए कनेक्शन खोलेगा। एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल और ट्रांसफोर्मेशन ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने कहा कि हम इस नई दैनिक सेवा के साथ भारत और मलेशिया के बीच तेजी से बढ़ते पर्यटन और व्यापार गलियारे का सपोर्ट करते हुए प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। हमारे मजबूत वैश्विक नेटवर्क का लाभ उठाते हुए, यह मार्ग न केवल दोनों देशों के बीच उड़ान भरने वाले यात्रियों की सेवा करेगा, बल्कि मलेशिया के अजूबों को देखने के इच्छुक यूरोप और उत्तरी अमेरिका के यात्रियों के लिए सुविधाजनक वन-स्टॉप कनेक्शन भी प्रदान करेगा। कुआलालंपुर के लिए नई सेवाएं यू.एस., कनाडा, यूके और यूरोप के यात्रियों के लिए दिल्ली के माध्यम से सुविधाजनक वन-स्टॉप कनेक्शन को संभव बनाएँगी। प्रस्थान और आगमन का समय स्थानीय समय में प्रदर्शित किया जाता है। AI385 कुआलालंपुर-दिल्ली का शेड्यूल 16 सितंबर 2024 से प्रभावी है। वर्तमान में, एयर इंडिया भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के पाँच स्थानों, अर्थात् सिंगापुर, बैंकॉक और फुकेट (थाईलैंड), हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम) और यांगून (म्यांमार) के बीच नॉन-स्टॉप उड़ानें संचालित करती है। नई उड़ानों को ड्डद्बह्म्द्बठ्ठस्रद्बड्ड.ष्शद्व पर और दुनिया भर के ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से बुकिंग के लिए खोला जा रहा है।

