New Delhi,
केंद्र सरकार ने अहमदाबाद और GIFT City क्षेत्र के बीच Metro संपर्क को मजबूत करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में गुजरात Metro Rail Corporation Limited की अहमदाबाद Metro की मौजूदा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर को GIFT City से अहमदाबाद के शाहपुर क्षेत्र तक बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर 1,067.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। करीब 3.33 किलोमीटर लंबी इस विस्तारित लाइन में तीन एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। मंत्रिमंडल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, परियोजना को लगभग चार वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह परियोजना गुजरात Metro Rail Corporation द्वारा लागू की जाएगी, जो केंद्र सरकार और गुजरात सरकार की 50:50 संयुक्त भागीदारी वाली कंपनी है। सरकार के अनुमान के अनुसार, वर्ष 2029 तक इस विस्तारित कॉरिडोर से लगभग 23,702 यात्रियों को लाभ मिलेगा। वहीं वर्ष 2041 तक यह संख्या बढ़कर लगभग 58,059 यात्रियों तक पहुंचने की संभावना है। इससे अहमदाबाद और GIFT City के बीच दैनिक आवागमन अधिक सुगम होगा।
निर्माण कार्य के दौरान लगभग 1,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। निर्माण पूरा होने के बाद संचालन और रखरखाव के लिए करीब 250 लोगों को स्थायी रोजगार मिलेगा। इसके अलावा अन्य संबंधित गतिविधियों से अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी बड़ी संख्या में उत्पन्न होंगे। अहमदाबाद Metro Phase-I के अंतर्गत एपीएमसी से मोटेरा स्टेडियम (उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर) तथा थलतेज गाम से वस्त्राल गाम (पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर) और Phase-II के अंतर्गत मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर एवं जीएनएलयू से GIFT City तक कुल 68.28 किलोमीटर लंबा नेटवर्क विकसित किया गया है। इसमें कुल 53 स्टेशन शामिल हैं। Phase-I का संचालन सितंबर 2022 से और Phase-II का संचालन जनवरी 2026 से सफलतापूर्वक जारी है।
वर्तमान में इस लाइन पर प्रतिदिन लगभग 1,60,000 यात्री सफर कर रहे हैं। नए विस्तार से अहमदाबाद और GIFT क्षेत्र के बीच संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। प्रस्तावित मार्ग के आसपास स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनियां, शैक्षणिक संस्थान और व्यावसायिक केंद्रों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे व्यापार, रोजगार और शिक्षा के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। इस बीच stock market update के अनुसार, 22 Feb को GIFT Nifty में कारोबार ने नया रिकॉर्ड बनाया। इस सूचकांक में एक ही दिन में 4,57,989 सौदों का उच्चतम स्तर दर्ज किया गया। कुल कारोबार 23.48 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 2.13 लाख करोड़ रुपये के बराबर है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि GIFT City क्षेत्र में वित्तीय गतिविधियों के बढ़ते दायरे का सकारात्मक असर Nifty और Sensex जैसे प्रमुख सूचकांकों पर भी दीर्घकाल में देखा जा सकता है।

