Sunday, July 5, 2026 |
Home Corporate WorldActive Infrastructure Limited ने वित्त वर्ष 2026 में 1025.63 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया

Active Infrastructure Limited ने वित्त वर्ष 2026 में 1025.63 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया

Active Infrastructure Limited ने FY26 में बढ़ाया राजस्व, इंफ्रास्ट्रक्चर और कॉमर्शियल परियोजनाओं पर मजबूत फोकस

by Business Remedies
0 comments
active

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Active Infrastructure Limited ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 के वार्षिक और अर्धवार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 9049.88 लाख रुपए के मुकाबले 10155.14 लाख रुपए का कुल समेकित राजस्व अर्जित किया है। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 1025.63 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां:

2007 में निगमित, Active Infrastructure Limited एक सिविल निर्माण कंपनी है। कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और कॉमर्शियल परियोजना निर्माण में माहिर है। कंपनी सड़क, पुल, जल आपूर्ति प्रणाली और सिंचाई जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके साथ ही कंपनी कार्यालय परिसर, खुदरा केंद्र, प्रदर्शनी हॉल और शैक्षणिक संस्थानों जैसे वाणिज्यिक स्थानों का निर्माण भी कर रही है। कंपनी पूरे भारत में काम करती है और कंपनी की महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा में परियोजनाएं संचालित हो रही है। कंपनी ग्राहकों की संतुष्टि पर ध्यान केंद्रित करती है एवं सभी पूर्ण, चालू और आगामी परियोजनाओं में गुणवत्ता व सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

कंपनी की सेवाएं:

इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट:
कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर में उत्कृष्टता को प्राथमिकता देती है। कंपनी सड़क निर्माण, फ्लाईओवर, जल आपूर्ति प्रणाली, सिंचाई और संबंधित गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी विरासत स्थल विकास और पर्यटन परियोजनाओं का प्रबंधन भी करती है, जिससे गुणवत्ता और स्थिरता सुनिश्चित होती है।

कॉमर्शियल परियोजनाओं का निर्माण:
कंपनी ऐसे कॉमर्शियल स्थान बनाने पर ध्यान केंद्रित करती है जो उभरते हुए व्यवसाय और उपभोक्ता की ज़रूरतों को पूरा करते हैं। कंपनी द्वारा स्थापित Rian Tower जैसी प्रमुख परियोजनाएं आधुनिक, स्थाई वातावरण प्रदान करती हैं, जो व्यवसाय विकास एवं सामुदायिक जुड़ाव के लिए उपयुक्त है।



You may also like

Leave a Comment