जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद आधारित Magson Retail And Distribution Limited ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 के वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 6886.93 लाख रुपए के मुकाबले 11023.88 लाख रुपए का कुल समेकित राजस्व अर्जित किया है। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 85.11 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
कारोबारी गतिविधियां:
कंपनी के स्टोर्स वर्ष 2009 से ही संचालित हैं और गुणवत्ता युक्त उत्पादों की आपूर्ति एवं अच्छी सर्विस के चलते कंपनी का ब्रांड Magson गुजरात राज्य में अच्छी तरह से लोकप्रिय हो गया है। वर्तमान में कंपनी गॉरमे फूड्स, फ्रोजन फूड्स और स्पेशलिटी फूड्स की रिटेल बिक्री एवं डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है।
Magson Retail And Distribution Limited की उत्पाद श्रेणी
शाकाहारी और मांसाहारी फ्रोजन फूड्स, प्रीमियम पनीर और डेयरी उत्पाद, विदेशी सब्जियां और फल, एंबियेंट उत्पाद, आयातित/लक्जरी चॉकलेट और आयातित पैक्ड उत्पाद में शामिल हैं। कंपनी के 40 रिटेल स्टोर/आउटलेट हैं। कंपनी अपने सभी स्टोर पंजीकृत ब्रांड नाम Magson के तहत संचालित करती है। ये 40 स्टोर/आउटलेट पूरे पश्चिमी भारत के प्रमुख शहरों में स्थित हैं। कंपनी के स्टोर Thane, Udaipur, Gandhinagar, Anand, Rajkot, Jamnagar, Gandhidham, Surat, Vadodara, Bharuch और Ahmedabad में स्थित हैं। कंपनी के स्टोर में SKU की संख्या 3000 से अधिक है।

