Monday, June 29, 2026 |
Home Metro City Specialफोर्टी कार्यालय में एक्सपो क्रूज-2025 का पोस्टर जारी

फोर्टी कार्यालय में एक्सपो क्रूज-2025 का पोस्टर जारी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) दक्षिण अमरीकी देश बोलीविया में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर एक्सपो क्रूज-2025 में भाग लेगा। फोर्टी कार्यालय में अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने एक्सपो क्रूज का पोस्टर जारी किया।
इस मौके पर यूथ विंग अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, फेयर के कोऑर्डिनेटर विनोद तिवाड़ी और मनोज शर्मा मौजूद रहे। इस फेयर का आयोजन बोलीविया के सांताक्रूज कन्वेंशन सेंटर में 19 से 25 सितंबर तक होगा। इसमें मल्टी प्रोडक्ट्स एग्जीबिशन लगाई जाएगी। जहां 35 देशों में व्यापार की संभावनाएं तलाशी जा सकेंगी। यहां गारमेंट, टेक्सटाइल, लेदर, आईटी, होटल, फूड और एग्रीकल्चर जैसे सेक्टर शामिल हैं।
फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि अमरीका में टैरिफ वार के बाद ऐसे हालातों का सामना करने के लिए हमें निरंतर नए बाजार तलाशने होंगे। फोर्टी ने भी राजस्थान के एक्सपोर्ट मार्केट को तीन साल में दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए हम दक्षिण अमरीका और अफ्रीकी देशों पर फोकस कर रहे हैं। बोलीविया फेयर में भाग लेने का भी यही उद्देश्य है।



You may also like

Leave a Comment