बिजऩेस रेमेडीज/कोटा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से घोषित JEE-Main 2025 के रिजल्ट में ALLEN Career Institute के स्टूडेंट्स ने श्रेष्ठता साबित की है। अब तक देखे गए परिणामों में टॉप-100 रैंक में एलन के 33 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की। इनमें 300/300 अंक लाने वाले एलन कोटा क्लासरूम स्टूडेंट ओमप्रकाश बेहरा ने ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की है।
ALLEN Career Institute के सीईओ नितिन कुकरेजा ने एलन के इन शानदार परिणामों पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि ALLEN ने मेडिकल, इंजीनियरिंग और जुनियर लेवल की परीक्षाओं में उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों की अपनी महान परंपरा को कायम रखा है। चाहे वह कोटा हो, या दूसरे शहरों के सेंटर या डिजिटल कोर्स हों, एलन के परिणाम सबसे आगे है। उन्होंने एलन टीम पर पूरा विश्वास जताते हुए कहा कि स्टूडेंट्स हित सर्वोपरि रखना प्रथम उद्देश्य हैं। NTA की ओर से जारी परिणामों में ओवरऑल 100 परसेंटाइल स्कोर पर एलन कोटा के ओमप्रकाश बेहरा को आल इंडिया रैंक-1, सक्षम जिंदल ने AIR-10, अर्नव सिंह ने AIR-11, राजित गुप्ता ने AIR-16, मोहम्मद अनस ने AIR-17, लक्ष्य शर्मा- AIR-22 हासिल की है। Allen Digital के ऑनलाइन लाइव क्लासरूम कोर्स के स्टूडेंट अरित्रों रॉय ऑल इंडिया रैंक 51 पर रहे। अब तक देखे गए परिणामों में टॉप-100 में 33 स्टूडेंट्स एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से हैं। 26 क्लासरूम कोर्स से हैं तथा 7 स्टूडेंट्स डिस्टेंस लर्निंग व ऑनलाइन टेस्ट सीरिज के माध्यम से एलन से जुड़े हैं। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी एलन क्लासरूम स्टूडेंट नीलकृष्णा ऑल इंडिया रैंक -1 पर थे। एलन ऑनलाइन टेस्ट सीरीज की छात्रा देवदत्ता माझी ने भी 300/300 अंक हासिल कर आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है।
Kota में कंटेंट और कम्पिटिशन दोनों बेस्ट है: ओमप्रकाश बेहरा
पिता: कमलकांत बेहरा (ओडिशा प्रशासनिक सेवा)
मां: स्मिता रानी बेहरा (व्याख्याता)
जेईई मेन्स: ऑल इंडिया रैंक 1
इंस्टीट्यूट: एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्रा.लि.
जन्मतिथि 12 जनवरी 2008
ALLEN Career Institute के ओमप्रकाश बेहरा ने जेईई मेन अप्रैल सेशन में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देश में टॉप किया है। इससे पूर्व ओमप्रकाश ने जेईई मेन जनवरी सेशन में परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं। ओमप्रकाश ने बताया कि मुझे इंजीनियर तो बनना था लेकिन 10वीं क्लास तक नहीं था कि इसके लिए क्या करना पढ़ता है। JEE जैसा भी कोई एग्जाम होता है, इसका पता भी नहीं था। भुवनेश्वर में पढ़ाई के दौरान टीचर्स ने इस एग्जाम के बारे में बताया और बोला कि इसकी तैयारी के लिए कोटा से बेस्ट जगह नहीं है। इसके बाद कोटा आया और एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया। पिछले तीन साल से एलन के रेगुलर क्लासरुम स्टूडेंट ओमप्रकाश ने बताया कि कोटा में कंटेंट और कम्पिटिशन दोनों बेस्ट है। ओमप्रकाश ने बताया कि पहले JEE-Main और अब एडवांस्ड की तैयारी के दौरान मैं टीचर्स की गाइडलाइंस ही फॉलो कर रहा हूं, क्योंकि एलन के टीचर्स और स्टडी मटीरियल परफेक्ट हैं फेकल्टीज को इन परीक्षाओं का बड़ा अनुभव है। जेईई मेन के लिए मुख्यतया एनसीईआरटी सिलेबस पर फोकस किया। वीकली टेस्ट में माक्र्स का ग्राफ कम-ज्यादा होता रहता है लेकिन मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं। हर टेस्ट के बाद सेल्फ एनालिसिस करता था और देखता था कि किन गलतियों की वजह से कम अंक आए हैं। अगले टेस्ट में कोशिश रहती थी कि उन गलतियों को नहीं दोहराऊं। ]
होमवर्क से आती है क्लैरिटी, डाउट से बनती है पकड़ : अर्णव सिंह
पिता: अजीत सिंह (फैकल्टी)
मां: नेहा भारती
जेईई मेन्स: ऑल इंडिया रैंक 11
संस्थान: एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट
जन्म तिथि 4 दिसंबर 2006
ALLEN क्लासरूम स्टूडेंट अर्णव सिंह ने जेईई मेन अप्रैल सेशन में ऑल इंडिया रैंक 11 हासिल कर एक बार फिर कॅरियर सिटी कोटा का मान ब?ाया है। अर्णव ने इससे पूर्व जेईई मेन जनवरी सेशन में 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है। मध्यप्रदेश में भोपाल निवासी अर्णव वर्ष 2019 से ALLEN Career Institute का क्लासरूम स्टूडेंट है। अर्णव ने बताया कि इस सक्सेस के पीछे मेरी मेहनत, फैकल्टीज का मार्गदर्शन एवं परिवार का साथ रहा है। मैं क्लास के बाद जो भी होमवर्क मिलता है, उसे उसी दिन पूरा करता हूं। इससे न सिर्फ प्रैक्टिस होती है, बल्कि डाउट्स भी सामने आते हैं। जितने ज्यादा डाउट्स आप क्लियर करेंगे, उतनी ही बेहतर समझ और पकड़ बनेगी। रोजाना 10-12 घंटे स्टडी करता हूं। मेरे लिए पढ़ाई का सफर थोड़ा और खास रहा है क्योंकि मेरे पापा स्वयं एलन में मैथ्स फैकल्टी हैं। पापा हमेशा मोटिवेट करते हैं। पढ़ाई के दौरान जब भी मुश्किल आती है, वो डाउट्स क्लियर करने में मदद करते हैं। उन्होनें एक फैकल्टी और एक पिता दोनों के रोल को बखूबी निभाया है। इससे पहले 10वीं कक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। फिलहाल जेईई एडवांस्ड पर फोकस है। IIT Mumbai मेरा ड्रीम कॉलेज है, इसलिए पूरी कोशिश है कि टॉप रैंक हासिल करुं ताकि, मेरा सपना साकार हो सके। अर्णव ने बताया कि एलन में फैकल्टीज एक्सपीरियंस्ड होने के साथ ही आपको हमेशा पिछली बार से ज्यादा बेस्ट करने के लिए मोटिवेट करते हैं। टीचिंग मेथाडोलॉजी इतनी अच्छी है कि टॉपिक अच्छे से समझ आ जाता है।
कभी भी सख्त शेड्यूल फॉलो नहीं करता: राजित गुप्ता
पिता: दीपक गुप्ता (इंजीनियर, बीएसएनएल, कोटा)
मां: डॉ. श्रुति अग्रवाल (प्रोफेसर, जेडीबी कॉलेज, कोटा)
जेंईई मेन: ऑल इंडिया रैंक 16
संस्थान: एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट
जन्मतिथि: 10 फरवरी 2007
कॅरियर सिटी कोटा में महावीर नगर निवासी रजित गुप्ता ने जेईई मेन अप्रैल सेशन में ऑल इंडिया रैंक 16 हासिल कर शिक्षा की काशी कोटा का मान बढ़ाया है। राजित इससे पूर्व जेईई मेन जनवरी सेशन में 100 परसेन्टाइल स्कोर कर चुका है। रजितALLEN Career Institute का रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट है। इससे पूर्व 10वीं कक्षा 96.8 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण कर चुका है। राजित ने बताया कि एलन में पढ़ाई के दौरान सबसे ज्यादा फोकस रहता था कि गलतियों को रिपीट नहीं करूं, क्योंकि गलतियां दूर होने से ही आपकी सब्जेक्ट में नींव मजबूत होती है। अभी 12वीं कक्षा में हूं लेकिन अब भी मौका मिलता है तो कॉलोनी के बच्चों के साथ खेलता हूं। अपनी तैयारी को लेकर कॉन्फिडेंट रहता हूं। मैंने तो आंसर की भी नहीं देखी थी। पापा ने बोला कि एक बार आंसर की तो मिला ले तो मैंने बोल दिया था कि ‘पापा, आप चिंता मत करो, एडवांस के लिए क्वालीफाई हो जाउंगा। हालांकि, मैंने कभी पढ़ाई को लेकर स्ट्रिक्टली शेड्यूल फॉलो नहीं किया, क्योंकि इससे बिना मतलब प्रेशर पढ़ता है। इसलिए जब मन होता था, तभी पढ़ता था लेकिन जितनी देर भी पढ़ता था, वो अच्छे से पढ़ता था। जेईई जैसे एग्जाम की तैयारी के लिए के लिए एलन परफेक्ट इंस्टीट्यूट है। यहां टीचर्स की गाइडलाइंस और एलन के स्टडी मैटेरियल के अलावा आपको कहीं भी ध्यान भटकाने की जरूरत नहीं है। फिलहाल JEE Advance पर फोकस है।
सही मार्गदर्शन हो तो नामुमकिन कुछ भी नहीं: सक्षम जिंदल
पिता: डॉ. उमेश जिंदल (पैथोलॉजिस्ट)
मां: डॉ.अनीता जिंदल
जेईई-मेन: ऑल इंडिया रैंक 10
संस्थान – एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट
जन्म तिथि 11 मई 2007
JEE की तैयारी करना आसान नहीं होता, लेकिन जब जुनून हो, लक्ष्य स्पष्ट हो और सही मार्गदर्शन के साथ परिवार का साथ भी हो तो नामुमकिन कुछ नहीं। कॅरियर सिटी कोटा आना और एलन से पढ़ाई करने का निर्णय मेरे जीवन का सबसे अच्छा निर्णय साबित हुआ। यह कहना है हरियाणा के हिसार निवासी सक्षम जिंदल का। जिसने जेईई मेन अप्रैल सेशन में ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल की है। इससे पूर्व जेईई मेन जनवरी में 100 परसेन्टाइल स्कोर कर चुका सक्षम पिछले दो साल से ALLEN Career Institute का रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट है। सक्षम ने इससे पहले 10वीं कक्षा 98 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। उसने बताया कि माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं। उन्होनें हमेशा मुझे फ्रीडम दी। उन्होंने मुझे वही करने दिया जिसमें मेरा मन है। उनकी वजह से ही मैं बिना किसी दबाव के पढ़ सका। मैथ्स शुरु से मेरा फेवरेट सब्जेक्ट रहा है इसलिए इसमें ही कॅरियर बनाने का सोचा। आईआईटी मुंबई में जाने का सपना है। मेरी पूरी कोशिश रहती थी कि हर चौप्टर को गहराई से समझूं। केमिस्ट्री में NCRT सिलेबस पर पूरा फोकस करते हुए तैयारी की। सवालों की प्रेटिक्स बार-बार करता था। इससे कॉन्फिडेंस मजबूत हुआ। JEE Main में NCRT सिलेबस के अलावा अन्य किसी रेफरेंस बुक या मैटेरियल की जरूरत नहीं होती। एलन की ओर से मिलने वाले मॉड्यूल्स व स्टडी मैटेरियल परफेक्ट होते हैं। वीकली टेस्ट से परफॉर्मेन्स में सुधार आता गया और नियमित डाउट सॉल्विंग होने से टॉपिक्स पर पकड़ मजबूत होती चली गई।

