Friday, July 3, 2026 |
Home AutomobileTata Motors और Tata Power Renewable Energy ने 131 मेगावाट की पवन-सौर मिश्रित परियोजना विकसित करने के लिये भागीदारी की

Tata Motors और Tata Power Renewable Energy ने 131 मेगावाट की पवन-सौर मिश्रित परियोजना विकसित करने के लिये भागीदारी की

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली भारत की जा प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors or Tata Power  की स्वच्छ ऊर्जा शाखा Tata Power Renewable Energy लिमिटेड (TPREL) ने मिलकर एक महत्वपूर्ण साझेदारी की है। दोनों कंपनियों ने एक खास समझौते (पावर पर्चेस एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत वे साथ मिलकर 131 मेगावाट की एक पवन और सौर ऊर्जा पर आधारित परियोजना बनाएँगी। यह योजना साफ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम मानी जा रही है।

यह परियोजना सालाना आधार पर लगभग 300 मिलियन यूनिट शुद्ध बिजली पैदा करेगी और हर साल 2 लाख टन से ज्यादा ष्टह्र२का उत्सर्जन होने से रोकेगी। यह एकीकृत पवन-सौर मिश्रित समाधान सह-निवेश और लंबे समय के पावर पर्चेस एग्रीमेंट (पीपीए) के माध्यम से संभव हुआ है। यह महाराष्ट्र तथा गुजरात में Tata Motors की छह विनिर्माण सुविधाओं को हरित एवं किफायती ऊर्जा की भरोसेमंद आपूर्ति करेगा। इससे कंपनी को वाणिज्यिक और यात्री वाहनों के उत्पादन में सहयोग मिलेगा। यह पहल Tata Motors को उसके 2030 के लक्ष्य से पहले ही क्लीन एनर्जी अपनाने की दिशा में काफी आगे बढ़ा रही है। इससे कंपनी को अपने कामकाज को जलवायु के अनुकूल बनाने में मदद मिल रही है। यह Tata Motors की पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और टिकाऊ विकास के रोडमैप में एक अहम कदम है। साथ ही, यह पहल कंपनी के उस बड़े लक्ष्य से भी जुड़ी है, जिसके तहत वह भविष्य में शून्य उत्सर्जन (नेट-ज़ीरो) हासिल करना चाहती है और ऐसे उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ रही है जो पर्यावरण के लिए नुकसानदेह न हो। पीपीए पर हस्ताक्षर करते हुए टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल्स बिजनेस के ऑपरेशंस वाइस प्रेसिडेंट विशाल बादशाह ने कहा कि भारत के ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में अहम भूमिका निभाने वाली कंपनी के रूप में हमें टिकाऊ निर्माण (सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग) के क्षेत्र में मिसाल पेश करने पर गर्व है। यह नई परियोजना दिखाती है कि हम अपने कामकाज में साफ ऊर्जा को अपनाने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, यह हमारे उस बड़े मकसद को भी दर्शाती है जिसमें हम ऐसे ट्रांसपोर्ट समाधान देना चाहते हैं जो शुरुआत से लेकर इस्तेमाल तक, हर स्तर पर पर्यावरण के अनुकूल हों।’ Tata Motors के पैसेंजर व्हीकल विभाग में ऑपरेशंस के वाइस प्रेसिडेंट प्रमोद चौधरी ने कहा कि हम अपने ऑटोमोबाइल कारोबार को भविष्य के हिसाब से तैयार करने के लिए साफ और हरित ऊर्जा की ओर बढऩे के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इस समझौते के ज़रिए महाराष्ट्र और गुजरात में मौजूद हमारे प्लांट्स हरित निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाएंगे और देश की हरित विकास यात्रा को समर्थन देंगे। यह हमारे पैसेंजर व्हीकल कारोबार को और अधिक पर्यावरण के अनुकूल, स्मार्ट और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक अहम व निर्णायक पहल है।



You may also like

Leave a Comment