Friday, December 12, 2025 |
Home » इस Eid Sheer Khurma के प्राकृतिक स्वाद का लुत्फ उठाएं

इस Eid Sheer Khurma के प्राकृतिक स्वाद का लुत्फ उठाएं

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली  इस ईद Sheer Khurma’ की स्वादिष्ट और खुशबूदार मिठास में खो जाएं, जो सेहत से भरपूर भी है। Himalayan Saffron की बेहतरीन खुशबू और हिमलायन समवस्त्र Honey की प्राकृतिक मिठास से बना यह व्यंजन एंटीऑक्सीडेन्ट, जरूरी पोषक तत्वों के साथ प्राकृतिक उर्जा देता है। परम्परा और सेहत का संयोजन, क्रीमी सिवईयां आपके ईद के जश्न को खास बना देंगी। त्योहार के इस मौके पर यह आपके और आपके प्रियजनों के लिए बेहद पौष्टिक विकल्प है।
त्योहारों के लिए सेहत से भरपूर इन्ग्रीडिएन्ट्स :
ठस पौष्टिक व्यंजन को बनाने के लिए 1 लीटर फुल-क्रीम देध जो कैल्शियम और प्रोटीन के साथ हड्डियों को मजबूत बनाता है। आधा कप सिवईयां को एक बड़े चम्मच घी में भुनें, जो सेहतमंद वसा और एनर्जी देता है। रिफाइन्ड चीनी के बजाए 1/4 कप हिमालय समवस्त्र हनी का इस्तेमाल करें, जो प्राकृतिक एंटी-ऑक्सीडेन्ट से युक्त विकल्प है। 10-12 धागे Himalayan Saffron , जिसे एंटी-इन्फ्लामेटरी और मूड को बेहतर बनाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। 2 बड़े चम्मच कटे मेवे (पिस्ता, काजू, बादाम), जो विटामिन और मिनरल का स्रोत हैं। 2 चम्मच खजूर, फाइबर से युक्त खजूर प्राकृतिक मिठास देते हैं और पाचन में मदद करते हैं। अंत में आधा चम्मच इलायची पाउडर जो पाचन और मेटाबोलिज्म में मदद करता है।
बनाए पौष्टिक शीर खुरमा: एक भारी पैंदे वाली कढ़ाई लें, इसमें घी गरम करें, सिवईयों को सुनहरा होने तक भुनें। इसमें फुल क्रीम दूध डाल दें। हल्का उबाल आने दें, इसे बीच-बीच में चलाते रहें। इसमें इलायची पाउडर, कटे खजूर और मेवे डालें। हिमालयन समवस्त्र हनी डालें जो आपकी सिवईयों को प्राकृतिक मिठास देगा। धीमी आंच पर पकाएं जब तक मलाईदार सिवाईयां तैयार न हो जाएं। अंत में पहले से भीगा हुआ हिमालयन सैफरन डालें, जो इसे सुनहरा रंग और आकर्षक खुशबू देगा। साथ ही यह अवयव सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
सेहत से भरपूर Hooney-Saffron का इस्तेमाल : अतिरिक्त पोषण के लिए 1 बड़ा चम्मच हिमालयन समवस्त्र हनी, 1 बड़ा चम्मच गरम दूध और कुछ धागे हिमालयन सैफरन के लेकर खुशबूदार सिरप बनाएं। इसे शीर खुरमा के उपर त?के की तरह डालें, जो इसे स्वादिष्ट और पौष्टिक बना देगा।
पौष्टिक मेवों से गार्निश करें : Sheer Khurma को बादाम, गुलाब की पत्तियों और खाने योग्स सिल्वर लीफ से सजाएं। इसे गरमा-गरम या ठंडा करक परोसें और ईद के अनुभव को पाषण से भरपूर और यादगार बना लें। ईद शीर खुरमा की मिठास तथा हिमालयन सैफरन और हिमालयन समवस्त्र हनी के फायदां के साथ अपने शरीर एवं मन को अनूठा अनुभव प्रदान करें।



You may also like

Leave a Comment