Monday, March 9, 2026 |
Home » अच्छे Sabudana की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी की संभावना

अच्छे Sabudana की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी की संभावना

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेेमेडीज/सेलम   पिछले त्योहारों में थोक बाजार में अच्छे Sabudana की मांग सामान्य से अधिक रही। पर्याप्त स्टॉक और टेपीयोका कंद की नई फसल की वजह से सेलम (तमिलनाडु) में कीमतें पिछले पाँच साल के सबसे निचले स्तर पर हैं। इसीलिए व्यापारी अतिरिक्त स्टॉक से बच रहे हैं और सिर्फ मांग के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं।
महाशिवरात्रि जैसे बड़े त्योहारों में साबूदाने की डिमांड शानदार रही। Sabu Trade Private Limited , सेलम के चेयरमेन गोपाल साबु ने कहा कि इस साल हमने पिछले पाँच सालों में सबसे ज्यादा Sabudana उत्पादन और बिक्री की। यह हमारे ग्राहकों और वितरकों का भरोसा है, जिन्होंने मंदी में भी साबु ट्रेड, सेलम के उत्पादों की क्वालिटी पर यकीन रखा। शोध के मुताबिक, 2009 से 2019 के बीच भारत में टेपीयोका की खेती का क्षेत्र 280,000 हेक्टेयर से घटकर 174,000 हेक्टेयर हो गया। यह भविष्य में सप्लाई कम होने और कीमतें बढऩे का संकेत है। Sabu का कहना है कि अभी कीमतें कम हैं, लेकिन स्वास्थ्य जागरूकता और टेपीयोका की बढ़ती मांग से अच्छे साबूदाने की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। नवरात्रि पर्व तथा आने वाले त्यौहारों में Sabudana की मांग और बढ़ सकती है। व्यापारियों और उपभोक्ताओं को बाजार में सुधार के संकेतों पर निरंतर नजर रखनी होगी।



You may also like

Leave a Comment