Sunday, July 5, 2026 |
Home Editorialदिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के पीछे आखिरकार जिम्मेदार कौन?

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के पीछे आखिरकार जिम्मेदार कौन?

by Business Remedies
0 comments
punit jain

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गतदिनों भगदड़ से हुई मौत पर आखिरकार कौन जिम्मेदार है? यह सवाल हर किसी के जहन में आना स्वाभाविक है। भगदड़ वैसे तो एक सामान्य शब्द के रूप में मुखरित होता है, लेकिन इसके पीछे लापरवाही ही उजागर होती है। कोई इसे अफवाहें के रूप में घटित होना बताता है। पर जो भी हुआ वह दुखद घटना के रूप में सामने आई है। रेलवे मंत्रालय ने भी ऐसी घटना को रोकने के लिए तत्परता से आगे बढक़र कदम तो उठाए हैंं। गत दिवस ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए देश के सबसे व्यस्त करीब ६० स्टेशनों में होल्डिंग एरिया बनाने और एक समग्र मैनुअल तैयार करने की बात कही है। इसके लिए एक जांच कमेटी भी गठित की है, जो जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। क्या जांच कमेटी द्वारा रिपोर्ट सार्वजनिक होगी और इस पर अमल करने के लिए क्या एजेंसियां या फिर सरकार आगे कोई कदम उठाएगी। यह सब भविष्य के गर्त में है। पहले भी कई बार भगदड़ में मौतें हो चुकी हैं, लेकिन इन जांचों के बाद आगे कोई कदम उठाया गया। या फिर जांचें फाइलों में दफन हो जाएगी। वैसे तो रेल मंत्री ने इस ओर जल्द कदम उठाते हुए कहा है कि जहां भी संभव होगा स्थायी होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। यह होल्डिंग एरिया यात्रियों को उनकी ट्रेन के आगमन तक प्रतीक्षा करने के लिए एक सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान प्रदान करेगा। इस व्यवस्था के जरिए यात्रियों को पहले होल्डिंग एरिया में बैठाया जाएगा और जब उनकी ट्रेन आएगी, तभी उन्हें प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति दी जाएगी। वैसे यह व्यवस्था प्लेटफार्म पर भीड़ को कम करने और दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेगी। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का भी ऐलान किया है। अभियान के तहत यात्रियों को रेलवे स्टेशन की सीढिय़ों पर ना बैठने के लिए कहा जाएगा। सीढिय़ों पर भीड़ को कम करने से भगदड़ जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है।



You may also like

Leave a Comment