Friday, July 3, 2026 |
Home Metro City Specialविश्वकर्मा जयंती पर लोटस हाई टेक ने मनाया स्थापना दिवस

विश्वकर्मा जयंती पर लोटस हाई टेक ने मनाया स्थापना दिवस

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/उदयपुर। भगवान विश्वकर्मा जयंती के दिन शुभारंभ हुई लोटस हाई टेक इंडस्ट्रीज ने विश्वकर्मा जयंती के साथ अपना 18वां स्थापना दिवस उदयपुर के औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों के साथ होटल प्लैटिनियम रॉयल में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की आरती व पूजा से की। लोटस के फाउंडर व फोर्टी राजस्थान ब्रांचेज चैयरमैन प्रवीण सुथार एवं भगवती लाल सुथार ने सभी अतिथियों का शॉल एवं पगड़ी पहना कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में अतिथि रूप में बांसवाड़ा के उप जिला कलेक्टर आरएएस श्रवण सिंह राठौड़, यूडीए मुख्य अभियंता संजीव शर्मा, जयपुर से आचार्य पुरूषोतम भारद्वाज, मनीष पालीवाल आदि ने टेक्निकल काम में सहयोग करने वाले कर्मचारी विप्लव पोंगरा, जीवन सुथार, रितेश जैन, रोहित शर्मा, दीपक, पंकज औद्योच्य, राधेश्याम पालीवाल, शुभम सुथार, विक्रम सिंह, गणेश तेली, जानवी सिसोदिया, राजेंद्र शर्मा का सम्मान किया।
लॉट्स की जीएम भानुप्रिया जैन ने बताया कि कार्यक्रम में आयोजन में भगवान विश्वकर्मा के बारे में आचार्य पुरूषोतम भारद्वाज ने विस्तार में जानकारी देकर बताया कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहले आर्किटेक्ट भी थे। इस अवसर पर कंपनी के सभी कर्मचारियों और प्रबंधन टीम ने मिलकर इस महत्वपूर्ण दिन को यादगार बनाया।
साथ ही लोटस हाई टेक की अब तक की यात्रा और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कंपनी के फाउंडर प्रवीण सुथार ने अपने संबोधन में कहा कि लोटस हाई टेक ने पिछले 18 वर्षों में तकनीकी क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। यह सफलता हमारी मेहनती टीम और उनके समर्पण के बिना संभव नहीं थी।”
इस अवसर पर कर्मचारियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गया। जिससे सभी में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।
कंपनी ने अपने भविष्य के विजन को साझा करते हुए तकनीकी नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस मौके पर दैनिक भास्कर के जीएम प्रशांत कुरकुरे, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविन्द जांगिड़, फोर्टी उदयपुर संभागीय अध्यक्ष मनीष भाणावत, एचआरएच सिटी पैलेस से मैनेजर पीयूष सक्षेना, जांगिड़ फर्नीचर से हरीश जांगिड़, अमूल नमकीन से अनिल बैलानी, ऋषभदेव ऑटोमोबाइल से जितेन्द्र जैन, आशीर्वाद मिनरल से गिरीश भगत, गणपति मिनवेंचर से अशोक वैश्य, आदि का स्वागत लोटस ग्रुप मेंबर्स ने किया इंद्र कुमार सुथार, उमा शंकर सुथार, मुकेश सुथार, पवन सुथार भी मौजूद रहे।



You may also like

Leave a Comment