Thursday, March 5, 2026 |
Home » आईओसीएल और एचपीसीएल स्टाफ ने मॉक ड्रिल का सफल प्रदर्शन किया

आईओसीएल और एचपीसीएल स्टाफ ने मॉक ड्रिल का सफल प्रदर्शन किया

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। वेस्टन रीजन पाइप लाइन सांगानेर एण्ड जयपुर और एचसीपीएल बगरू के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 6 फरवरी को चंदवाजी थाना इलाके में देव का हरमाड़ा गांव में संयुक्त ऑफ साइट आपदा प्रबन्धन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड बगरू के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथियों के तौर पर आमेर तहसीलदार सौरभ गुर्जर और डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट के डिप्टी कंट्रोलर, फैक्ट्री एंड बॉयलर डिपार्टमेंट के डिप्टी चीफ,
चंदवाजी पुलिस थाना के सीआई हीरालाल, स्थानीय सरपंच भी उपस्थित रहे। वहीं इस मॉक ड्रिल के आयोजकों में त्रिभुवन कुमार जनरल मैनेजर आईओसीएल डबल्यूआरपीएल चाकसू, बीके सोनी डिप्टी जनरल मैनेजर आईओसीएल डबल्यूआरपीएल जयपुर, इरफान अली डिप्टी जनरल मैनेजर आईओसीएल डबल्यूआरपीएल सांगानेर, कपिल देव मुख्य प्रचालन प्रबंधक एचपीसीएल बगरू भी उपस्थित रहे।
इस आयोजन में अन्य सहयोगी के रूप में बीपीसीएल, एचपीसीएल, टोरेंट, गेल भी शामिल रहे। इस मॉक ड्रिल में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के स्टाफ ने अपनी ड्यूटी का प्रदर्शन करते हुए बताया कि गांव के खेतों में से होकर गुजर रहे तेल के पाइप लाइन में जब कभी डेमेज होकर आग लग जाए तो किन प्रयासों से आग को बुझाकर बड़ा हादसा घटित होने से रोका जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान आसपास के गांव के सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।



You may also like

Leave a Comment