Monday, September 7, 2026 |
Home Editorialशक्ति साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक भारतीय नौसेना दिवस आज

शक्ति साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक भारतीय नौसेना दिवस आज

by Business Remedies
0 comments
punit jain

शक्ति साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक भारतीय नौसेना दिवस आज मनाया जाएगा। यह दिन भारतीय नौसेना की वीरता, समर्पण और देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में उसकी भूमिका को सम्मानित करने का दिन है। यह दिन हमें अपनी सुरक्षा बलों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके योगदान को समझने का अवसर प्रदान करता है। भारतीय नौसेना की इस भूमिका को सम्मानित करना हर नागरिक का कर्तव्य है। भारतीय नौसेना दिवस मनाने की शुरुआत मई 1972 में हुए एक वरिष्ठ नौसेना अधिकारी सम्मेलन में हुई, जब 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। भारतीय नौसेना 1612 में अस्तित्व में आई, जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने रायल इंडियन नेवी नाम से नौसेना बनाई। व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के उद्देश्य से ईस्ट इंडिया कंपनी ने एक नौसैनिक दल का गठन किया। स्वतंत्रता के बाद 1950 में इसे भारतीय नौसेना के तौर पर पुनर्गठित किया गया। भारतीय नौसेना दिवस न केवल भारतीय नौसेना की उपलब्धियों को सम्मानित करता है, बल्कि देशवासियों को अपनी सेना के प्रति गर्व महसूस करने का भी अवसर प्रदान करता है। यह दिन हमें समुद्री सुरक्षा की आवश्यकता और नौसेना की भूमिका को समझने का मौका देता है। वहीं वर्ष, 1971 में भारत-पाक के बीच युद्ध हुआ था। इस युद्ध में पाकिस्तान ने 3 दिसंबर को भारतीय हवाई अड्डे पर हमला कर दिया। पाकिस्तानी सेना के आक्रमण हमले का जवाब देते हुए भारतीय नौसेना ने 4 और 5 दिसंबर की रात हमले की योजना बनाई और ऑपरेशन ट्राइडेंट को अंजाम दिया। इस दौरान सेना ने पाकिस्तानी नौसेना को भारी नुकसान पहुंचाया। इस मिशन में भारतीय नौसेना का नेतृत्व कमोडोर कासरगोड पट्टणशेट्टी गोपाल राव ने किया। नौसेना की उपलब्धि और प्रयासों को स्वीकार करते हुए नौसेना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। भारतीय नौसेना भारतीय सशस्त्र बलों के अंतर्गत एक समुद्री प्रभाग है, जिसके कमांडर-इन-चीफ राष्ट्रपति होते हैं। भारतीय नौसेना की भूमिका और उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए आज समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। बंदरगाहों के दौरे, संयुक्त अभ्यास, परोपकारी मिशन और उथल-पुथल सहायता के जरिए भारतीय नौसेना देश के समुद्री किनारों की सुरक्षा करती है और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बनाए रखती है। हिंद महासागर क्षेत्र में स्थित होने के कारण यह उस क्षेत्र में स्थितियों को कम करने के लिए भी यह काम करती है।



You may also like

Leave a Comment