Wednesday, July 15, 2026 |
Home Corporate WorldShubhashree Biofuels Energy Ltd. की बोर्ड मीटिंग में राजस्थान में पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी और मध्यप्रदेश व झारखंड में सब्सिडियरी कंपनी निगमित कराने का प्रस्ताव मंजूर

Shubhashree Biofuels Energy Ltd. की बोर्ड मीटिंग में राजस्थान में पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी और मध्यप्रदेश व झारखंड में सब्सिडियरी कंपनी निगमित कराने का प्रस्ताव मंजूर

by Business Remedies
0 comments
Shubhashree Biofuels Energy Ltd.

जयपुर। जयपुर आधारित कंपनी शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की बोर्ड मीटिंग में निदेशक मंडल द्वारा राजस्थान में पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी और मध्यप्रदेश व झारखंड में सब्सिडियरी कंपनी निगमित कराने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। इन कंपनियों को बायोमास पैलेट और ब्रिकेट्स निर्माण के लिए स्थापित किया जा रहा है।

इन कंपनियों से शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी लिमिटेड कारोबारी विस्तार में सक्षम होगी और कंपनी मुख्य कारोबार से सहगामी कारोबार कर पायेगी।
यह करती है कंपनी: शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी लिमिटेड की स्थापना 2013 में हुई थी और यह पुनर्नवीनीकरण सामग्री, कपड़ा प्रसंस्करण, फार्मास्युटिकल, धातु आदि क्षेत्रों में काम करने वाले ग्राहकों को बायोमास पैलेट्स और ब्रिकेट्स सहित बायोमास ईंधन की आपूर्ति करती है।

कंपनी ने तीन ब्रिकेटिंग और पेलेटिंग मशीनें स्थापित की हैं, जिनमें से एक कंपनी के स्वामित्व में है और अन्य दो को परिसर के साथ पट्टे पर दिया गया है, जिनकी संयुक्त क्षमता 132 टन प्रति दिन है। अक्टूबर 2023 से फरवरी 2024 की अवधि में, कंपनी ने 12090 टन बायोमास ईंधन का उत्पादन किया, जबकि कुल बिक्री मात्रा लगभग 50600 टन थी और निर्मित वस्तुओं की हिस्सेदारी कुल बिक्री मात्रा का लगभग 23.8 फीसदी थी।

कंपनी के ग्राहक मुख्य रूप से भारत के उत्तरी राज्यों, विशेषकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और एनसीआर क्षेत्र से हैं।



You may also like

Leave a Comment