Monday, July 13, 2026 |
Home Metro City Specialदुबई ट्रेड सेंट्रल में रामाज् कुर्तिस का कलेक्शन किया शोकेस

दुबई ट्रेड सेंट्रल में रामाज् कुर्तिस का कलेक्शन किया शोकेस

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राजस्थान के माने हुए ब्राण्ड रामाज् कुर्तिस ने दुबई में सीएमएआई द्वारा आयोजित की जा रही एक्जीबिशन में स्टॉल लगाकर हिस्सा लिया।
भारतीय वस्त्र निर्माता संघ (ष्टरू्रढ्ढ) देश में परिधान निर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं का सबसे पुराना और शायद सबसे प्रतिष्ठित संघ है, जो परिधान उद्योग के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करता है।
भारतीय परिधान उद्योग में कई विशिष्ट ब्रांड हैं, जिनकी ताकत रचनात्मकता, नवाचार और लचीलापन है। वहीं रामाज् कुर्तिस के डायरेक्टर महावीर टेलर का जुनून आकार के प्रति नहीं, बल्कि उत्कृष्टता के प्रति है। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य सबसे बड़ा बनना नहीं, बल्कि सर्वश्रेष्ठ बनना है।
उन्होंने बताया कि इंडिया में मेरी गारमेंट फ़ैक्ट्री है, जहां गारमेंट डाईंग, प्रिंटिंग, कटिंग, स्टिचिंग, चेकिंग, पैकिंग, फिनिशिंग आदि कार्य के साथ लेडीज और जेंट्स गारमेंट तैयार किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि हम ब्रांड लेबल के साथ डोमेस्टिक मार्केट, एक्सपोर्ट मार्केट, गल्फ़ कण्ट्री आदि मार्केट में गारमेंट सप्लाई करते है। महावीर टेलर ने बताया कि हमारे यहां अनारकली ड्रेस, स्टेट कुर्ता, प्लाज़ो सेट, अंगरखा स्टाइल, थ्री पीस सेट, काफ़्तन, चूड़ीदार सेट, लोंग गाउन आदि कॉटन, रेयोन, स्लब, सिल्क, पॉलिस्टर, नेट, हक़ोबा, जरी, शिफ़ॉन, जोरजट कपड़े से तैयार किए जाते है और सभी साईज़ के गारमेंट बनते है।
इस सीजऩ में गारमेंट में ब्लैक, पिंक, येलो, ग्रीन, वाइट, नेवी ब्लू, गाजरी आदि कॉलर चलन में है। उन्होंने बताया कि एक्जीबिशन में दुबई, सऊदी, आबूधाबी, कुवैट, शारजहां, यूएसए से काफी ऑर्डर मिले है। साथ ही रामाज् के कलेक्शन को सभी लोगों ने काफी सहारा है। रामाज् कुर्तिस की सीतापुरा में गारमेंट इंड्रस्टी है और जयपुर में सरावगी मेन्शन, जी.टी. सेण्ट्रल , मानसरोवर, सीतापुरा, निवाई, कोटा आदि जगह स्टोर है।



You may also like

Leave a Comment