Sunday, August 23, 2026 |
Home AutomobileWardwizard Innovations & Mobility Limited ने फिलीपीन्स को डिस्पैच किया कस्टमाइज़्ड इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर

Wardwizard Innovations & Mobility Limited ने फिलीपीन्स को डिस्पैच किया कस्टमाइज़्ड इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर

बेलुआ इंटरनेशनल के साथ 1.29 बिलियन डॉलर की ईवी साझेदारी को आगे बढ़ाया

by Business Remedies
0 comments
Wardwizard Innovations & Mobility Limited

वड़ोदरा, 13 नवम्बर, 2024: ‘जॉय ई-बाईक’ ब्राण्ड और ‘जॉय ई-रिक’ के तहत इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाले प्रमुख निर्माताओं में से एक वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने बेलुआ इंटरनेशनल डेवलपमेन्ट कॉर्पोरेशन से मिले 1.29 बिलियन डॉलर के ऑर्डर के तहत कस्टमाइज़्ड इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर, ई-ट्राईक (ड्राइवर प्लस 10) को सफलतापूर्वक विकसित किया है। फिलीपीन्स में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए यह विशेष वाहन डिज़ाइन किया गया है, जिसे सख्त जांच के लिए डिस्पैच कर दिया गया है।

ई-ट्राईक के अलावा वार्डविज़र्ड फरवरी 2025 में अपने लाईन अप से अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों को जांच हेतु फिलीपीन्स भेजेगा, इस जांच के द्वारा स्थानीय बाज़ार के लिए उपयुक्तता को सुनिश्चित किया जाएगा। फिलीपीन्स सरकार के पब्लिक युटिलिटी व्हीकल मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम को समर्थन प्रदान करने की प्रतिबद्धता के साथ वार्डविज़र्ड इनोवेशन ने यह कदम बढ़ाया है, जिसका उद्देश्य पुराने वाहनों को आधुनिक इलेक्ट्रिक विकल्पों से बदलना है।

श्री यतिन गुप्ते, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, Wardwizard Innovations & Mobility Limited ने कहा, “हमें खुशी है कि बेलुआ इंटरनेशनल डेवलपमेन्ट कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी के तहत हमें फिलीपीन्स में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विकास में योगदान देने का अवसर मिला है। वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी में हम फिलीपीन्स के बाज़ार के लिए सही प्रोडक्ट्स के विकास हेतु प्रतिबद्ध हैं और प्रोडक्ट के विकास एवं निर्माण के सभी चरणों को समय पर पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम जांच की ओर बढ़ रहे हैं, विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर ई-ट्राईक को सख्त जांच के लिए डिस्पैच कर दिया गया है। हम ऐसा प्रोडक्ट बनाना चाहते हैं जो उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरे। भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नया आयाम देने में अग्रणी है तथा इंटरनेशनल मार्केट्स में आधुनिक और स्थायी परिवहन समाधान उपलब्ध कराने हेतु ग्लोबल लीडर के रूप में उभर रहा है। बेलुआ इंटरनेशनल के साथ हमारी साझेदारी इसी प्रगति का संकेत है, जिसके तहत हम आने वाले समय में हरित परिवहन और कनेक्टेड भविष्य के बीच मजबूत संबंध बनाने के लिए प्रयासरत हैं।”

इस विकास के लिए वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स तथा आरपी कनेक्ट द्वारा समर्थित फिलीपीन्स की प्रमुख फुल-सर्विस बिज़नेस इंटीग्रेशन एवं ईपीसी फर्म के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से फिलीपीन्स की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में बदलाव लाना है।



You may also like

Leave a Comment