Friday, July 17, 2026 |
Home Metro City Specialआईएनए सोलर ने मनाया दीपावली महोत्सव

आईएनए सोलर ने मनाया दीपावली महोत्सव

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। भारत की प्रतिष्ठित सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी इन्सोलेशन एनर्जी लिमिटेड (आईएनए सोलर) ने दिल्ली रोड स्थित अपनी दोनों मैन्युफैक्चरिंग इकाईयों में विधिवत लक्ष्मी पूजन किया। इस अवसर पर कंपनी के चेयरमैन मनीष गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर विकास जैन, समस्त टीम मेंबर्स एवं 600 से अधिक कर्मचारी उपस्थित रहे। इस उपलक्ष पर चेयरमैन मनीष गुप्ता ने अपने सभी कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं एवं उपहार दिए।
कंपनी के चेयरमैन मनीष गुप्ता एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विकास जैन ने बताया कि इन्सोलेशन एनर्जी लिमिटेड 2017 से देश के ग्रीन एनर्जी के टारगेट को प्राप्त करने के लिए अपनी भागीदारी करते हुए राजस्थान की सबसे बड़ी सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग की स्थपना की और आजINA सोलर राजस्थान ही नहीं अपितु पूरे देश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए देश की Make in India पॉलिसी के साथ एनर्जी इंडिपेंडेंस में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। आईएनए सोलर भारत की टॉप 10 सोलर पैनल निर्माताओं में से एक है।
राजस्थान, जयपुर में 3 GW की नई आगामी सुविधा के साथ, आईएनए सोलर भारत में 4GW से अधिक सोलर मॉड्यूल क्षमता वाली सबसे बड़ी सोलर पैनल निर्माता कंपनियों में से एक होगी और साथ ही कंपनी मार्च 2025 तक एल्युमीनियम फ्रेम 12000 मीट्रिक टन वार्षिक क्षमता की नयी यूनिट लगाएगी। मार्च 2026 तक 1.5 गीगावाट सोलर सेल की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की योजना है।



You may also like

Leave a Comment