बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। खीमजी रामदास न सिर्फ जयपुर में बल्कि राजस्थान में पहले रोलेक्स बुटीक का उद्घाटन करने जा रहे हैं। यह बुटीक गुलाबी नगरी जयपुर में, शेखावत हवेली, सी-स्कीम, जयपुर में स्थित है। 701 वर्गफीट में फैला नया बुटीक खूबसूरत सेटिंग में बना सद्भावनापूर्ण स्थान है जो शहर की आकर्शक लोकेशन पर स्थित है। स्थानीय डिजाइन की परम्परा पर आधारित स्टोर का इंटीरियर स्थानीय कारीगरी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो घडिय़ों के शौकीनों के लिए रोलेक्स घड़ी खरीदने का सपना साकार करने के लिए बेहतरीन गंतव्य बन जाएगा।
रोलेक्स के साथ इस साझेदारी पर बात करते हुए नैलेश खीमजी, डायरेक्टर, खीमजी रामदास ने कहा कि रोलेक्स के साथ अपने छह दशकों के रिश्तों को और मजबूत बनाते हुए हमने भारत में ब्राण्ड की मौजूदगी का विस्तार किया है और उपभोक्ताओं की लक्जरी घडिय़ों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तैयार हैं। हम आने वाले समय में भी कुछ बेहतर करने तथा उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के प्रयास जारी रखेंगे।
शेखावत हवेली भव्यता का प्रतीक है, आइवरी, मैरून और ब्राउन कलर्स, टीक वुड, एंटीक ब्रास एक्सेन्ट के साथ यह आधुनिक रोशनी में जयपुर के सदाबहार सौंदर्य को उजागर करता है। इस भव्य स्थान में स्थित रोलेक्स का बुटीक भव्यता की इसी कहानी को जारी रखे हुए है, जहां आगंतुक ऐसे माहौल में घडिय़ों की खरीददारी कर सकेंगे, जो घड़ी निर्माण की स्विस उत्कृष्टता को बयां करता है।
इंटीरियर डिजाइन का हर अवयव रोलेक्स के सौंदर्यबोध को दर्शाता है और रोलेक्स क्राउन के मूल्यों को दर्शाता है। उत्कृष्टता, सटीकता और बारीकी पर ध्यान केन्द्रित करते हुए घडिय़ों में रंगों और पैटर्न्स का कैलिबरेशन बड़ी ही सावधानी से किया गया है। इसके अलावा बुटीक की आकर्र्षक रोशनी रोलेक्स घडिय़ों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है, जिन्हें बेज चमड़े से बने शोकेस में प्रदर्शित किया गया है, ब्रॉन्ज ट्रिम से फिनिश किए गए ये शोकेस घडिय़ों के आकर्षण को और भी बढ़ा देते हैं।
एक आकर्षक एमरल्ड एक्वा वॉल रोलेक्स की समृद्ध धरोहर को उजागर करती है- आइकोनिक ऑयस्टर का चित्र दुनिया की पहली वॉटरप्रूफ कलाई की घड़ी का प्रतीक है। बुटीक के चारों ओर हरा रंग नए कलर पैलेट के साथ तालमेल बनाता प्रतीत होता है। दीवारों में वॉलनट ब्राउन वुड, बेज-कलर के स्टोन और हाथ से बने स्टको पैनल का पैटर्न ऑयस्टर वॉच के फ्लुटेड बेजल की याद दिलाता है।

