बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर।
Jecrc University में बॉलीवुड थीम पर आधारित ‘फ्रेशर्स 24’ का आयोजन धूमधाम से हुआ। यूनिवर्सिटी कैंपस बॉलीवुड के रंगों और गानों से गूंज उठा, जहां 5000 विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस खास मौके पर मिस्टर और मिस फ्रेशर्स के टाइटल के लिए प्रतिभागियों ने अपने टैलेंट से जजों को प्रभावित किया।
कार्यक्रम के जज के रूप में मॉडल शीना पराशर और विशाल शर्मा, प्रेसिडेंट, जेयू वोग, फैशन क्लब मौजूद रहे।
तीन राउंड में हुआ मिस्टर और मिस फे्रशर्स का चयन = मिस्टर और मिस फ्रशर्स का चयन तीन अलग-अलग राउंड्स में हुआ। पहला राउंड रैंप वॉक का था, जहां प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद, टैलेंट राउंड हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपने विशेष कौशल का प्रदर्शन किया। अंत में, ‘क्यू एन ए’ राउंड में प्रतिभागियों की पर्सनेलिटी और उनकी संवाद क्षमता को परखा गया।
बॉलीवुड थीम को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागी अपने पसंदीदा बॉलीवुड कैरेक्टर के रूप में तैयार होकर आए थे। इसी आधार पर बेस्ट आउटफिट मेल और बेस्ट आउटफिट फीमेल का टाइटल भी प्रदान किया गया।
अज़ान हुसैन की धुनों पर झूमे फ्रेशर्स : इस अवसर पर ड्रम आर्टिस्ट अज़ान हुसैन ने अपनी विशेष प्रस्तुति दी। उनकी ड्रम बीट्स पर पूरा कार्यक्रम झूम उठा और स्टूडेंट्स डांस करते हुए नजर आए। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के हेड ऑफ डिजिटल स्ट्रेटजी धीमंत अग्रवाल और स्टूडेंट डेवलपमेंट ऑफिसर नितिन गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ‘फ्रेशर्स 24’ ने छात्रों में नई ऊर्जा का संचार किया और इस तरह के कार्यक्रमों से यूनिवर्सिटी का माहौल और भी उत्साहवर्धक होता है।

