Monday, June 29, 2026 |
Home CommodityShreeram 1666 सरसों बीज : Rajasthan के किसानों के लिए वरदान

Shreeram 1666 सरसों बीज : Rajasthan के किसानों के लिए वरदान

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
राजस्थान में सरसों की खेती का एक महत्वपूर्ण स्थान है, और किसानों की मेहनत के साथ उन्नत तकनीकों का उपयोग इस क्षेत्र की कृषि को और भी समृद्ध बना रहा है। इस संदर्भ में, Shreeram 1666 सरसों बीज ने किसानों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प के रूप में खुद को साबित किया है।
राजस्थान के किसानों का कहना है कि श्रीराम 1666 सरसों बीज ने कृषि जगत में एक नई क्रांति ला दी है। इस बीज की उत्कृष्ट उत्पादन क्षमता, अधिक तेल की मात्रा, रोग प्रतिरोधक क्षमता और विविध जलवायु परिस्थितियों के प्रति अनुकूलता इसे तेजी से लोकप्रिय बना रही है। किसानों के अनुसार, यह हाइब्रिड बीज अन्य परंपरागत किस्मों की तुलना में नीचे से बेहतर फुटान और प्रति फली अधिक दाने उत्पन्न करता है, जिससे तेल की मात्रा में भी वृद्धि होती है। इसकी वजह से किसानों को अधिक उपज के चलते प्रति एकड़ 6000-8000 तक का अतिरिक्त मुनाफा हो रहा है। इसके उच्च तेल मात्रा वाले दाने बाजार में ऊंचे दामों पर बिकते हैं, जिससे किसानों की आय में भी वृद्धि होती है। अलवर जिले के किसान, उदय राम यादव, पेमाराम मेघवाल, और मनसिंह जाटव ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस बीज से न केवल अधिक पैदावार हुई, बल्कि फसल की गुणवत्ता भी बेहतर रही। इन किसानों ने बताया कि पिछले दो सालों से उन्हें इस बीज ने प्रति एकड़ 1.5-2 क्विंटल तक अधिक उपज दी है और तेल की मात्रा में भी सुधार हुआ है। इसकी वजह से उन्हें प्रति एकड़ 8000 का अतिरिक्त मुनाफा हुआ, जो अन्य सरसों किस्मों की तुलना में कहीं अधिक था। इसी तरह जयपुर जिले के किसान राम सिंह चौधरी और बबलेश शर्मा ने भी इस बीज की तारीफ की। उन्होंने बताया कि यह बीज नीचे से बेहतर फुटान, अधिक तेल की मात्रा, रोग प्रतिरोधक क्षमता और कम लागत में अधिक पैदावार के लिए अन्य किसानों के बीच भी अनुशंसित किया जा रहा है।
श्रीराम 1666 सरसों बीज ने राजस्थान के किसानों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाया है। इसके उच्च उत्पादन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और बेहतर तेल उत्पादन के कारण किसान इसे बड़े पैमाने पर अपना रहे हैं। राज्य के किसानों की सफलता की कहानियां इस बात का प्रमाण हैं कि यह बीज उनकी खेती को और भी समृद्ध बना रहा है। इसके उपयोग से न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई है, बल्कि उनकी खेती की लागत भी कम हुई है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। श्रीराम फार्म सॉल्यूशंस 134 वर्ष पुरानी डीसीएम श्रीराम लिमिटेड का एक हिस्सा है। यह एक अग्रणी बिजनेस गु्रप है, जिसका टर्नओवर 11431 करोड़ है। श्रीराम फार्म सॉल्यूशंस कृषि इनपुट्स जैसे बीज, विशेष पोषण, और फसल संरक्षण के कारोबार में सक्रिय है, जिससे भारतीय कृषि को मजबूत और किसानों की आय को बढ़ाने में सहायता मिल रही है।



You may also like

Leave a Comment