Saturday, July 11, 2026 |
Home TourismAir India ए350 बेड़े और उन्नत लंबी दूरी के विमान पर उपलब्ध नए इनफ्लाइट एंटरटेनमेंट ने विश्व यात्रा पुरस्कार 2024 में शीर्ष सम्मान जीता

Air India ए350 बेड़े और उन्नत लंबी दूरी के विमान पर उपलब्ध नए इनफ्लाइट एंटरटेनमेंट ने विश्व यात्रा पुरस्कार 2024 में शीर्ष सम्मान जीता

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/गुरुग्राम
भारत की अग्रणी वैश्विक एयरलाइन Air India को इस साल मनीला में आयोजित प्रतिष्ठित वल्र्ड ट्रैवल अवार्ड्स (डब्ल्यूटीए) में एशिया की अग्रणी एयरलाइन इनफ्लाइट एंटरटेनमेंट 2024 के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया है। यह पहली बार है कि किसी भारतीय एयरलाइन ने यह खिताब जीता है। विश्व यात्रा पुरस्कार, जिसे अक्सर ‘यात्रा उद्योग का ऑस्कर’ कहा जाता है, वैश्विक यात्रा और पर्यटन उद्योग के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता को स्वीकार करने, पुरस्कृत करने और जश्न मनाने का कार्य करता है। अपने 31वें वार्षिक संस्करण में पुरस्कारों ने दुनिया भर में उत्कृष्टता पर प्रकाश डाला। इस मान्यता के साथ एयर इंडिया अब वैश्विक एयरलाइनों के एक विशिष्ट क्लब में शामिल हो गई है, जिसने पिछले वर्षों में यह पुरस्कार जीता है।
Air India के मुख्य ग्राहक अनुभव अधिकारी राजेश डोगरा ने कहा कि यह पुरस्कार हमारे ग्राहकों को सर्वोत्तम उड़ान मनोरंजन अनुभव प्रदान करने की एयर इंडिया की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह एयर इंडिया को विश्व स्तरीय एयरलाइन में बदलने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। यह पुरस्कार एयर इंडिया द्वारा क्यूरेटेड इनफ्लाइट एंटरटेनमेंट (आईएफई) सामग्री के पूर्ण सूट को मान्यता देता है और यह एयरलाइन के एयरबस ए350 पर उपलब्ध है जो वर्तमान में दिल्ली-हीथ्रो मार्ग पर सेवा दे रहा है और जो नवंबर में न्यूयॉर्क (जेएफके) के लिए शुरू होगा। यही ऑफर पक्के ऑर्डर पर 64 नए वाइडबॉडी विमानों के साथ-साथ पुराने वाइडबॉडी विमानों पर भी प्रदर्शित की जाएगी क्योंकि उनमें सीटों और मनोरंजन प्रणालियों के पूर्ण आंतरिक रेट्रोफिट की आवश्यकता होगी। नई ढ्ढस्नश्व सामग्री के पूर्ण सुइट में आज के समझदार यात्रियों के लिए विभिन्न प्रारूपों और शैलियों में 3000 घंटे से अधिक की मनोरंजन सामग्री शामिल है, जिसमें 1400 घंटे की फिल्में, 850 घंटे की टीवी और 1000 घंटे की ऑडियो शामिल है।
आसमान में भारतीय सामग्री का सबसे बड़ी लाइब्रेरी  : एयर इंडिया के मेहमान दशकों और शैलियों में फैली 300 से अधिक भारतीय फिल्मों में से चुन सकते हैं। नई सामग्री सूची कई लोकप्रिय और आकर्षक वेब श्रृंखला और डिजिटल सामग्री के अलावा, आठ भाषाओं में 120 भारतीय क्षेत्रीय फिल्मों के साथ क्षेत्रीय सिनेमा का एक समृद्ध स्पेक्ट्रम प्रदान करती है।
हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर : हॉलीवुड कलेक्शन सभी टेस्ट को पूरा करता है। बाफ्टा और ऑस्कर विजेता खिताब सहित लगभग 300 हॉलीवुड फिल्में पेश करता है।
अंतर्राष्ट्रीय पसंदीदा : एयर इंडिया का वैश्विक सिनेमाई प्रदर्शन 13 भाषाओं में फैला हुआ है, जिसमें फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, मंदारिन, कैंटोनीज़, इंडोनेशियाई, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली और स्लोवेनियाई शामिल हैं, जिसमें दुनिया भर की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्में शामिल हैं।
टीवी और डिजिटल सामग्री : एयर इंडिया की इन-फ़्लाइट लाइब्रेरी में पश्चिमी, भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय टीवी शो और डिजिटल सामग्री के 1400+ एपिसोड हैं, जो कई शैलियों और श्रेणियों में फैले हुए हैं। मेहमान ‘दीवार के पीछे’ सामग्री का आनंद ले सकते हैं क्योंकि एयर इंडिया के नए आईएफई में पैरामाउंट+, एचबीओ, सोनी लिव, हुलु आदि सहित सबसे बड़े स्ट्रीमिंग और ओटीटी प्लेटफार्मों के चयन की सुविधा होगी और साथ ही वोग की सामग्री जीक्यू, द न्यू यॉर्कर की एक विस्तृत लाइब्रेरी भी होगी।
ऑडियो : आरजे मलिष्का मेंडोंसा, गिन्नी महाजन, सलिल आचार्य, अर्चना पानिया, अनुराग पांडे और अन्य एयर इंडिया रेडियो पर एक विशेष श्रवण यात्रा की पेशकश करते हैं, क्योंकि वे सेलिब्रिटी साक्षात्कार, कलाकार विशेष, सामान्य ज्ञान और संगीत लाते हैं। कप ओ’ टेल्स, एयर इंडिया की एक विशेष-संस्करण पॉडकास्ट श्रृंखला, जिसमें अयाज मेमन शामिल हैं, के साथ-साथ अन्य ऑडियो पॉडकास्ट की विविध श्रृंखला को देखना न भूलें। हमारे असाधारण संगीत कलेक्शन में डूब कर आनंद लें, जो 1200 से अधिक विकल्पों की पेशकश करता है, जिसमें 190+ क्यूरेटेड प्लेलिस्ट और एक विस्तृत एल्बम संग्रह शामिल है, जो पॉप और रॉक से लेकर जैज़, पश्चिमी शास्त्रीय, बॉलीवुड, गज़़ल, हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय, इंडिपॉप तक शैलियों और युगों तक फैला हुआ है। भारतीय क्षेत्रीय, रिलेक्सेशन और भी बहुत कुछ।
किड्स ज़ोन : युवा यात्री 100 घंटे से अधिक क्यूरेटेड ऑडियो और वीडियो सामग्री के चयन का आनंद ले सकते हैं, जो तीन समर्पित सेक्शन में विभाजित है। इन सेक्शन में प्री-स्कूल, किड्स और टीन्स शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment