Friday, July 17, 2026 |
Home EducationSubodh शिक्षा समिति की वार्षिक साधारण सभा व सम्मान समारोह सम्पन्न

Subodh शिक्षा समिति की वार्षिक साधारण सभा व सम्मान समारोह सम्पन्न

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
श्री एस.एस. जैन Subodh  शिक्षा समिति, जयपुर की साधारण सभा का वार्षिक अधिवेषन एस.एस. जैन सुबोध कॉलेज ऑफ ग्लोबल एक्सीलेन्स, सीतापुरा स्थित सभागार में आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम राजेन्द्र जैन ‘राजा’ ने मंच संचालन करते हुऐ मंगलाचरण हेतु कुसुम जैन को आमंत्रित किया। वार्षिक अधिवेशन में सुबोध शिक्षा समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ-साथ समिति के सदस्य उपस्थित हुये। अधिवेशन में गत वर्ष की साधारण सभा की कार्यवाही का विवरण विनय चन्द डागा द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा विश्रीय वर्ष 2023-24 के अंकेक्षित लेखों का सचित्र प्रस्तुतीकरण समिति के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार लोढ़ा द्वारा दिया गया, जिसका उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।
समिति स्तर पर अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए समिति की स्थापना वर्ष 1918 से वर्तमान कार्यकारिणी से पूर्व तक के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री रहे सदस्यों एवं उनके परिवारजनों को उनके द्वारा दी गई अतुलनीय सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही डॉ. राजेन्द्र भानावत पूर्व एमडी रीको को भी उनके द्वारा सीतापुरा में एस.एस. जैन सुबोध कॉलेज ऑफ ग्लोबल एक्सीलेन्स प्रारम्भ करने हेतु जमीन आवंटन में दिये गये सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् चलचित्र के माध्यम से सुबोध की समस्त संस्थाओं के गतवर्ष की गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया तथा सभा के दौरान मंत्री सुमेर सिंह बोथरा ने सुबोध संस्थाओं की विशेष उपलब्धियों से अवगत कराते हुये मंत्री प्रतिवेदन का वाचन किया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों से संस्था की प्रगति व अन्य कार्यों हेतु सुझाव आमंत्रित किये गये। तत्पष्चात् अध्यक्ष नवरत्न कोठारी द्वारा अपना उद्बोधन से सभा को संबोधित किया गया तथा सभा के अंत में उपाध्यक्ष आर.सी. जैन सा. ने पधारे सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये सभी सदस्यों को स्वरूचि भोजन हेतु आमंत्रित किया।

 



You may also like

Leave a Comment