बिजनेस रेमेडीज़/जालंधर। पंजाब मुख्यालय वाली नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी), मेट्रोपोलिटन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध PHF Leasing Limited (क्क॥स्न/ ढ्ढहृश्व४०५हृ०१०१६) ने मध्य प्रदेश में अपनी पहुंच का विस्तार किया है। पीएचएफ अपने सबसे तेजी से बढ़ते वर्टिकल, ई-रिक्शा, ई-लोडर और इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के लिए ईवी लोन के पूरे पोर्टफोलियो की पेशकश करेगा।
यह PHF Leasing की ओर से विस्तार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है और इसमें मध्यप्रदेश के कई शहरों व नगरों में उपस्थिति शामिल है। इनमें भोपाल, छतरपुर, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, कटनी, रीवा, सागर, सतना, शिवपुरी, सीधी, जावा, रायसेन, गुना, अशोक नगर, विदिशा, करेरा, डबरा, देवास, उज्जैन, बीना, गंज बासौदा, पिपरिया, होशंगाबाद और चित्रकूट भी हैं। इसका मकसद राज्य के कोने-कोने तक पहुंचना और वंचित समुदायों को गुणवत्तापूर्ण वित्तीय उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
PHF Leasing एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है, जो 1998 से भारतीय रिजर्व बैंक के साथ पंजीकृत है। कंपनी अचल संपत्ति (एलएपी) के बदले खिलाफ बंधक ऋण और ई-वाहनों (मुख्य रूप से ई-रिक्शा, ई-लोडर और ईवी-दो पहिया वाहन) के वित्तपोषण की पेशकश करती है। पीएचएफ लीजिंग विभिन्न क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें लॉजिस्टिक्स, लास्ट-माइल डिलीवरी और ग्रामीण व शहरी परिवहन शामिल हैं। PHF Leasing LTD के CEO शल्य गुप्ता कहते हैं हम लोगों ने मध्यप्रदेश के बाजार का अध्ययन किया और 2-3 शहरों में ही पेशकश करने के बजाय राज्य में गहराई तक जाने का फैसला किया। हमारा उत्पाद पोर्टफोलियो समाज के वंचित वर्गों को ऋण प्रदान करने पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य खुद को आत्मनिर्भर बनाना है।

