बिजऩेस रेमेडीज/लक्ष्मणगढ़
लक्ष्मणगढ़ स्थित मोदी विश्वविद्यालय में सिविल सर्विस अभ्यर्थियों के लिए समकल्प के सहयोग से एक ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोदी विश्वविद्यालय छात्राओं को विष्व स्तरिय शैक्षणिक सुविधाएं देने के साथ ही उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में सिविल सर्विस की तैयारी के लिए मोदी विश्वविद्यालय ने देश के सुप्रसिद्ध संस्थान समकल्प के साथ एक अनुबंध किया है।
इसी के तहत 28 अगस्त को समकल्प के राष्ट्रीय समन्वयक अंकुर अग्रवाल मोदी विश्वविद्यालय के सभागार में सिविल सर्विस अभ्यर्थियों से रू ब रू हुए। इस दौरान जंहा उन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन किया वहीं तैयारी से संबधित सवालों का भी जवाब दिया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अलावा अन्य स्कूल और कॉलेज की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। मोदी विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रोफेसर डॉ. अनिल सारोलिया ने कहा कि शेखावटी की छात्राओं के लिए ये एक बेहतर मौका है। विश्वविद्यालय ने ये सुविधा संस्थान के अलावा प्रदेश के अन्य छात्र एवं छात्राओं के लिए भी उपलब्ध करायी है ताकि सुविधा की कमी किसी के सपनों के आड़े न आ सके। जीएम एडमिशन वीआरके सरस्वती ने बताया कि मोदी विश्वविद्यालय की छात्राएं इस कोर्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन कर सकती है। विश्वविद्यालय के बाहर के छात्र और छात्राएं भी इसमें दाखिला ले सकते हैं। इसके साथ ही छात्रों के लिए भी ये सुविधा ऑनलाइन माध्यम में उपलब्ध है। इस कोर्स के लिए छात्रों को बतौर फीस मात्र 65 हजार (जीएसटी अतिरिक्त) देना होगा जिसे छात्र किस्तों में भी जमा कर सकते हैं। इस कोर्स की शुुरूआत सितम्बर के पहले पखवाड़े से होगी और इसके लिए छात्र छात्राएं 31 अगस्त 2024 तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। स्कूल ऑफ लिबरल आट्र्स एंड साइंसेज के डीन प्रोफेसर जितेन्द्र बिनवाल ने कहा कि समाज के हर तबके को ध्यान में रखते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत विश्वविद्यालय की ये पहल शेखावटी के साथ ही पूरे प्रदेश के छात्रों को एक नयी राह एवं दिशा प्रदान करेगी। इससे सिविल सर्विस का सपना देख रही छात्राओं को आगे बढऩा का बेहतर अवसर प्राप्त होगा, जिससे वे प्रशासनिक अधिकारी बन सकते हैं।

