Friday, July 10, 2026 |
Home Business RemediesRSWM Limited ने लॉन्च किया अपना नया कैंपेन ‘फॉर ऑल रीज़न्स, फॉर ऑल सीज़न्स’; छह दशकों के इनोवेशन और भरोसे का जश्न

RSWM Limited ने लॉन्च किया अपना नया कैंपेन ‘फॉर ऑल रीज़न्स, फॉर ऑल सीज़न्स’; छह दशकों के इनोवेशन और भरोसे का जश्न

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली

LNJ Bhilwara Group  की प्रमुख कंपनी RSWM  ने अपने नए डिजिटल कैंपेन ‘फॉर ऑल रीज़न्स, फॉर ऑल सीज़न्स’ का अनावरण किया। कंपनी पिछले छह दशकों से उच्च गुणवत्ता के टेक्सटाईल प्रोडक्ट्स के माध्यम से भारतीयों के जीवन को समृद्ध बना रही है।
कैंपेन एक शॉर्ट फिल्म के ज़रिए दर्शाता है कि किस तरह त्ैॅड के धागे और कपड़े कई पीढिय़ों से परिवारों के साथ जुड़े हुए हैं। यह फिल्म जीवन की कई अवस्थाओं से जुड़ी भावनाओं पर रोशनी डालती है। फिल्म दर्शाती है कि RSWM के धागों से बने कपड़े बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक हर उम्र और हर वर्ग के लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं।
फिल्म में जीवन के उतार चढ़ाव के साक्षी रहे इन धागों की कहानी बतायी जाती है, केसे यह धागे आपके जीवन के विभिन्न जज़्बातों को समेटते हैं और आपके जीवन को रंगीन बनाते हैं। अंत में RSWM के कर्मचारी फैक्टरी में बड़ी मशीनरी को ऑपरेट करते नजऱ आते हैं, ये दृश्य हर धागे के पीछे छिपे वर्कर्स की मेहनत पर रोशनी डालता है। कैंपेन दर्शकों को याद दिलाता है कि हर धागा कुशल कारीगर की मेहनत का परिणाम है और क्रस्ङ्खरू सर्वोच्च गुणवत्ता के उत्पादों के साथ दुनिया भर में लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है।
ब्राण्ड की यात्रा पर बात करते हुए रीजु झुनझुनवाला, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, RSWM Limited  ने कहा, ‘‘ RSWM में बनाया गया हर धागा कारीगरी, इनोवेशन और गुणवत्ता के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। पिछले छ: दशकों से हम दुनिया के कोने-कोने में पहुंच कर अनगिनत लोगों से जुड़े हैं। इस यात्रा में हम सस्टेनेबिलिटी एवं इनोवेशन को अपनाते हुए प्रगति के पथ पर बढ़ते रहे हैं।’’
लॉन्च के अवसर पर बी.एम. शर्मा, जॉइन्ट मैनेजिंग डायरेक्टर, RSWM ने कहा, ‘‘फॉर ऑल रीज़न्स, फॉर ऑल सीज़न्स’ एक कैंपेन से कहीं बढक़र है। हमारे प्रोडक्ट्स कई पीढिय़ों से लोगों के जीवन का हिस्सा बने हुए हैं, यह कैंपेन उस संबंध को दर्शाता है। रीसायकल्ड फाइबर से लेकर, सिंथेटिक, कॉटन, मेलांज और सस्टेनेबल यार्न, डेनिम और निटेड फैब्रिक तक हमारे प्रोडक्ट्स हमारी विविधता और उत्कृष्टता का प्रतीक हैं। RSWM समय के हर पड़ाव पर अपने उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरे उतरते रहे हैं और हमें अपनी प्रगति पर गर्व है।’’
RSWM सस्टेनेबिलिटी और नैतिक प्रथाओं को भी महत्व देती है तथा सुनिश्चित करती है कि इनके प्रोडक्ट्स पर्यावरण संरक्षण एवं गुणवत्ता के सर्वोच्च मानकों पर खरे उतरें। इनोवेशन्स और आधुनिक तकनीकों के द्वारा यह ऐसे प्रीमियम टेक्सटाईल प्रोडक्ट्स बनाती है जो देशी-विदेशी व्यापार की ज़रूरतों को पूरा कर रहे हैं। इस डिजिटल-फस्र्ट कैंपेन को विभिन्न प्लेटफॉम्र्स जैसे सोशल मीडिया और कंपनी की वेबसाईट पर रोल-आउट किया जाएगा। इसका उद्देश्य मौजूदा एवं नए उपभोक्ताओं के साथ गहरे रिश्ते बनाना है। जो टेक्सटाईल उद्योग में गुणवत्ता एवं इनोवेशन के लिए त्ैॅड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



You may also like

Leave a Comment